इतिहास के पन्‍नों में आज 17 मई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 17 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे बहादुर शाह द्वितीय मुगल सम्राट घोषित हुए और देश के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का जन्म हुआ। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



17 मई, 1498 – पुर्तगाल का प्रसिद्ध खोजी नाविक वास्कोडिगामा पहली बार कालीकट के निकट पहुंचा।
17 मई, 1540 – हरदोई में हुई कन्नौज की लड़ाई में शेरशाह ने हुमांयू को हराया।
17 मई, 1756 – ब्रिटेन ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
17 मई, 1769 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
17 मई, 1857 – बहादुर शाह द्वितीय मुगल सम्राट घोषित हुए।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 16 मई का दिन
17 मई, 1865 – विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
17 मई, 1884 – अलास्का अमेरिका का हिस्सा बना।
17 मई, 1928 – नौवें आधुनिक ओलंपिक खेलों की एम्स्टर्डम में शुरुआत हुई।
17 मई, 1951 – देश के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का जन्म हुआ।
17 मई, 1970 – थोर हेयरडाल ने इसी दिन मोरक्को से यात्रा की शुरुआत की और अटलांटिक महासागर को 57 दिनों में पार कर लिया।

यह भी जानें :
18 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

17 मई, 1974 – आयरलैंड के डबलिन और मोनाघन में बम धमाके में 28 लोग मारे गए।
17 मई, 1976 – उज्बेकिस्तान में भूकंप से हजारों लोग मारे गए।
17 मई, 1978 – मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का चोरी हुआ ताबूत खोज निकाला गया।
17 मई, 1983 – इजरायल और लेबनान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुआ।
17 मई, 1993 – इंटेल ने पेंटियम प्रोसेसर का अनावरण किया।
17 मई, 2002 – पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद हुआ।
17 मई, 2013 – इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोट में 90 लोगों की मौत हुई और 200 घायल हुए।