इतिहास के पन्‍नों में आज 16 मई का दिन (देश-विदेश)



इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 16 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे हॉलीवुड के रूजवेल्ट होटल में पहले ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ और अटल बिहारी वाजपेयी भारत के 10वें प्रधानमंत्री बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



16 मई, 1606 – रूस में दो हजार विदेशी नागरिकों की हत्या हुई।
16 मई, 1875 – वेनेजुएला और कोलंबिया में भूकंप से 16 हजार लोगों की मौत हुई।
16 मई, 1877 – फ्रांस में राजनीतिक संकट शरू हो गया।
16 मई, 1881 – बर्लिन के पास लिस्टरफेलडर में दुनिया की पहली बिजली से चलने वाली ट्राम सेवा की शुरूआत।
16 मई, 1929 – हॉलीवुड के रूजवेल्ट होटल में पहले ऑस्कर पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ।
16 मई, 1960 – भारत और इंग्लैड़ के बीच टेलेक्स सेवा की शुरूआत की गयी।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 15 मई का दिन

16 मई, 1975 – सिक्किम देश का 22 वां राज्य बना।
16 मई, 1991 – महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अमेरिका कांग्रेस को संबोधित करने वाली पहली ब्रिटिश साम्राज्ञी बनीं।
16 मई, 1996 – अटल बिहारी वाजपेयी भारत के दसवें प्रधानमंत्री बने।
16 मई, 2004 – रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स ख़िताब जीता।

यह भी जानें : 17 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

16 मई, 2006 – न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बने, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।
16 मई, 2007 – निकोलस सरकोजी फ्रांस के 23 वें राष्ट्रपति बने।
16 मई, 2013 – वैज्ञानिकों ने मानव स्टेम सेल का क्लोन बनाने में सफलता हासिल की।
16 मई, 2014 – 16 वें लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला।
16 मई, 2014 – नैरौबी में एक धमाका हुआ जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई।
16 मई, 2014 – भारत के एक बड़े बिजनेसमैन रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन हुआ था। रुस्तमजी मोदी टाटा समूह के सदस्य और टाटा इस्पात के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक थे।