इतिहास के पन्‍नों में आज 15 मई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 15 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म हुआ और मैक और डिक मैकडोनाल्ड नाम के दो भाइयों ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडोनाल्ड रेस्त्रां की शुरुआत की। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


15 मई, 1610 – पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को फ्रांस का राजा नियुक्त किया।
15 मई, 1796 – फ्रांसीसी सैनिकों ने मिलान पर कब्जा किया।
15 मई, 1811 – पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
15 मई, 1817 – समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म हुआ।
15 मई, 1873 – इंग्लैंड में ईस्ट इंडिया कंपनी को 1 जून, 1874 से भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया!
15 मई, 1905 – अमेरिका के नवाडा में लास वेगास की स्थापना हुई।
15 मई, 1907 – शहीदे आजम भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 14 मई का दिन

15 मई, 1918 – अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत हुई।
15 मई, 1925 – पहला अरेबिक कम्यूनिस्ट न्यूजपेपर शुरू किया गया।
15 मई, 1935 – मास्को मेट्रो को लोगों के लिए खोला गया।
15 मई, 1940 – मैक और डिक मैकडोनाल्ड नाम के दो भाइयों ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडोनाल्ड रेस्त्रां की शुरुआत की।
15 मई, 1948 – ऑस्ट्रेलिया ने एसेक्स के खिलाफ क्रिकेट मैच में एक दिन में 721 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
15 मई, 1955 – अमेरिका के नेवाडा में परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया गया।
15 मई, 1957 – ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की थी प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।

यह भी जानें : 16 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

15 मई, 1958 – भारत में उपहार कर की शुरुआत हुयी।
15 मई, 1958 – सोवियत संघ ने स्पूतनिक तृतीय राकेट प्रक्षेपित किया।
15 मई, 1967 – बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित का जन्म हुआ।
15 मई, 1974 – इजरायल के एक स्कूल में बंधक बनाईं गई 16 किशोरियों की मौत हुई। साथ में तीन फ़लस्तीनी भी मारे गए।
15 मई, 1988 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से अपने एक लाख 15 हजार सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया।
15 मई, 1993 – फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा का निधन हुआ।
15 मई, 1993 – संयुक्त राष्ट्र ने 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
15 मई, 1995 – चीन ने लोप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।
15 मई, 2004 – ‘आर्सेनल फुटबॉल क्लब’ इंग्लिश प्रीमियर लीग में एक भी मैच हारे बिना चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनी।
15 मई, 2008 – कैलिफोर्निया मैसाच्युसेट्स के बाद समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने वाला अमेरिका का दूसरा प्रांत बना।
15 मई, 2013 – इराक में तीन दिनों तक हिंसा में 389 लोगों की मौत हुई।