इतिहास के पन्‍नों में आज 13 मई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 13 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे दिल्ली में लाल किले का निर्माण कार्य पूरा हुआ और भारत की लारा दत्ता मिस यूनीवर्स चुनी गईं। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



13 मई, 1643 – चिली में भूकंप से कुल आबादी के एक तिहाई लोगों की मौत हुई।
13 मई, 1648 – दिल्ली में लाल किले का निर्माण कार्य पूरा हुआ।
13 मई, 1830 – इक्वेडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने।
13 मई, 1861 – ब्रिटेन ने अमेरिकी गृह युद्ध में अपनी तटस्थता की घोषणा की।
13 मई, 1905 – भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म हुआ।
13 मई, 1931 – पॉल डाउमर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 12 मई का दिन

13 मई, 1952
– स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरु हुआ।
13 मई, 1958 – जार्डन और इराक ने अरब फैडरेशन की स्थापना की।
13 मई, 1962 – सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने।
13 मई, 1967 – डा. जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति बने।

यह भी जानें : 14 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

13 मई, 1968 – अमेरिका और उत्तरी वियतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता शुरू हुई।
13 मई, 1978 – देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ।
13 मई, 1989 – चीन में लगभग 2000 छात्रों ने थियान अन मन चौक पर भूख हड़ताल शुरू की।
13 मई, 1998 – भारत ने पोखरण में दो परमाणु परीक्षण किए।
13 मई, 2000 – भारत की लारा दत्ता मिस यूनीवर्स चुनी गईं।
13 मई, 2001 – भारतीय साहित्‍य जगत के सबसे बड़े नामों में से एक आर.के. नारायण का निधन हुआ।
13 मई, 2014 – तुर्की की एक खदान में विस्फोट होने और आग लगने से 238 खदान कर्मियों की मौत हुई।