इतिहास के पन्‍नों में आज 11 मई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 11 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया और जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–


11 मई, 868 – संसार की पहली पुस्तक प्रकाशित हुई। यूरोप में टाईप की छपाई का आरंभ पंद्रहवीं शताब्दी में हुआ किन्तु इससे बहुत पहले चीन में ठप्पे की छपाई का काम आरंभ हो चुका था।
11 मई, 1752 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली अग्नि बीमा पॉलिसी की शुरुआत हुई।
11 मई, 1784 – ब्रिटेन और मैसूर के टीपू सुल्तान के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर हुए।
11 मई, 1814 – प्लेटबर्ग की लड़ाई में अमेरिकन्स ने अंग्रेजों को हराया।
11 मई, 1833 – इंग्लैंड से क्यूबेक जा रहे जहाज लेडी-ऑफ-द-लेक के हिमखंड से टकराकर अटलांटिक सागर में डूबने से 215 लोगों की मौत हुई।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 10 मई का दिन

11 मई, 1857 – दिल्ली में सिपाही विद्रोह भड़का।
11 मई, 1864 – ब्रिटेन की लेखिका लिलियन वेनिज का जन्म हुआ। वे 21 वर्ष की आयु में रुस गयीं और रुसी सहित्य की पूर्ण शिक्षा प्राप्त की।
11 मई, 1904 – स्पेन की चित्रकार सैलवाडोर डॉलीं का जन्म हुआ। युवाकाल से ही चित्रकला में उनकी क्षमताएं सामने आयी। और शीघ्र ही उन्हें विश्व ख्याति प्राप्त हो गयी।
11 मई, 1935 – जर्मनी के बर्लिन नगर में संसार के पहले सरकारी टेलीवीजन ट्रांसमीटर ने कार्य करना आरंभ किया।

यह भी जानें : 12 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

11 मई, 1951 – राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया।
11 मई, 1955 – इजरायल ने गाजा पर हमला किया।
11 मई, 1956 – गोल्ड कोस्ट को ब्रिटेन के शासन से मुक्त करने की घोषणा की गई।
11 मई, 1965 – बंग्लादेश में चक्रवाती तूफान से 17 हजार लोगों की मौत हुई।
11 मई, 1985 – ब्रिटेन के ब्रैडफ़र्ड सिटी फ़ुटबॉल स्टेडियम में एक मैच के दौरान लगी आग में कम से कम 52 लोग मारे गए थे और कई लोग जख़्मी हो गए थे।
11 मई, 1988 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
11 मई, 1995 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 170 से अधिक देशों ने बिना शर्तों के परमाणु अप्रसार संधि का विस्तार करने का फैसला किया।
11 मई, 1998 – भारत ने पोखरण में तीन परमाणु परीक्षण किए।
11 मई, 2000 – जनसंख्या घड़ी के मुताबिक भारत की जनसंख्या एक अरब पहुंची।
11 मई, 2013 – तुर्की के रेहानली क्षेत्र में दो कार बम धमाके में 43 लोगों की मौत हुई।