इतिहास के पन्‍नों में आज 1 मई का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 1 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की और कार निर्माता फोर्ड वह पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–




1 मई, 1931 – न्यूयार्क की एक महत्त्वपूर्ण इमारत एंपायर स्टेट बिल्डिंग का निर्माण पूरा हुआ।
1 मई, 1840 – यूनाइटेड किंगडम ने पहला आधिकारिक डाक टिकट जारी किया गया।
1 मई, 1851 – रानी विक्टोरिया ने लंदन में ग्रेट एक्जीबिशन खोली।
1 मई, 1886 – अमेरिका के शिकागो में रोजाना आठ घंटे काम करने की मांग कर रहे श्रमिकों ने हड़ताल की।
1 मई, 1889 – विश्व श्रम संघ के निर्णय को विश्व मज़दूर दिवस घोषित किया गया। 1 मई सन 1886 ईसवी को अमरीका के शिकागो नगर में 40 हज़ार से अधिक मज़ूदरों ने अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन किये किंतु इन प्रदर्शनों को अमरीकी पुलिस ने निर्ममता से कुचल दिया।
1 मई, 1897 – स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।
1 मई, 1908 – प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर बम कांड मामले में अपनी पिस्तौल से खुद को गोली मारी।
1 मई, 1914 – कार निर्माता फोर्ड वह पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम लागू किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 30 अप्रैल का दिन

1 मई, 1923 – भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत सन 1923 में चेन्नई में हुई। इससे पहले भारत के 80 देश ऐसे थे जहां एक मई को श्रम दिवस के रूप में मनाया जाता था।
1 मई, 1956 – जोनास सॉल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध करायी गयी।
1 मई, 1960 – पूर्व सोवियत संघ ने अमरीका का एक यू-2 जासूसी विमान मार गिराया और उसके पायलट गैरी पार्वज़ को गिरफ़तार कर लिया बाद में सन 1962 में अमरीका के साथ जासूसों के प्रत्यपर्ण के दौरान वे अमरीका लौटे।
1 मई, 1960 – महाराष्ट्र और गुजरात एक दूसरे से अलग हुए।

यह भी जानें : 2 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1 मई, 1961 – क्यूबा के प्रधानमंत्री डॉक्टर फ़िदेल कास्त्रो ने क्यूबा को समाजवादी राष्ट्र घोषित कर दिया और चुनावी प्रक्रिया को खत्म कर दिया।
1 मई, 1972 – देश की कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
1 मई, 1977 – इस्तांबुल के तकसीम स्क्वायर में श्रम दिवस समारोह के दौरान 36 लोगों की मौत हुई।
1 मई, 1999 – ब्रिटेन के पर्वतारोही जॉर्ज मैलोरी का शव हिमालय की चोटी माउंट एवरेस्ट पर पाया गया। वे इससे 75 वर्ष पूर्व पर्वतारोहण के दौरान गायब हो गये थे।
1 मई, 2003 – अमरीकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यु बुश ने मॉस्को और वाशिंगटन के बीच 1972 में होने वाली एबीएम संधि को बहुत पुरानी कहकर निरस्त कर दिया।
1 मई, 2009 – स्वीडन में समलैंगिक विवाह को वैधता दी गई।
1 मई, 2011 – 9/11 हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान के एबटाबाद में मारे जाने की घोषणा हुई।