इतिहास के पन्‍नों में आज 30 अप्रैल का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 30 अप्रैल के दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए और अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बॉस (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने। अन्य प्रमुख विश्व प्रसिद्ध घटनाएं इस प्रकार है–



30 अप्रैल, 1030 – गजनी के सुलतान महमूद का निधन।
30 अप्रैल, 1563 – यहूदियों को चार्ल्स VI के आदेश पर फ्रांस से निकाला गया।
30 अप्रैल, 1598 – अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन।
30 अप्रैल, 1789 – जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
30 अप्रैल, 1863 – ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार वाली भारतीय नौसेना काे ब्रिटिश नौसेना में भेजा गया।
30 अप्रैल, 1864 – न्यूयॉर्क अमेरिका का ऐसा राज्य बना जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लागू किया गया।
30 अप्रैल, 1870 – भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले धुंडिराज गोविंद फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म।
30 अप्रैल, 1896 – आध्यात्मिक गुरू मां आनंदमयी का जन्म।
30 अप्रैल, 1904 – पहली बार आइसक्रीम कोन का डेब्यू हुआ।
30 अप्रैल, 1908 – खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 29 अप्रैल का दिन

30 अप्रैल, 1945 – जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की।
30 अप्रैल, 1956 – अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति और सीनेटर एल्बेन बार्कली की वर्जीनिया में एक भाषण के दौरान मौत।
30 अप्रैल, 1973 – अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वॉटरगेट कांड की जिम्मेदारी ली थी।
30 अप्रैल, 1975 – वियतनाम युद्ध का अंत हुआ।
30 अप्रैल, 1985 – अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बॉस (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने।
30 अप्रैल, 1991 – अंडमान में ज्वालामुखी फटा।
30 अप्रैल, 1991 – बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर हुए।

यह भी जानें : 1 मई की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

30 अप्रैल, 1993 – सीईआरएन ने वल्र्ड वाइड वेब (WWW) सॉफ्टवेयर को सार्वजनिक डोमेन में रखा।
30 अप्रैल, 1999 – हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा हुआ।
30 अप्रैल, 2001 – फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास हुआ।
30 अप्रैल, 2004 – फजुला (ईराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।
30 अप्रैल, 2005 – नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त हुई।
30 अप्रैल, 2007 – नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
30 अप्रैल, 2008 – चालक रहित विमान लक्ष्य का उड़ीसा के बालासोर ज़िले के चाँदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
30 अप्रैल, 2010 – नेपाल के माओवादी नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड के नेतृत्व में माओवादी प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को भंग करने और वर्ष 1950 की भारत-नेपाल संधि को निरस्त करने की मांग की पूर्ति के लिए काठमांडू में लाखों की संख्या में प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए।
30 अप्रैल, 2010 – बेल्जियम सरकार के सार्वजनिक स्थानों पर बुर्के पर पाबंदी लगाने संबंधी विधेयक के एक कानूनी मसौदे को संसद के निचले सदन ने मंजूरी दे दी।
30 अप्रैल, 2013 – नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने।