इतिहास के पन्‍नों में आज 3 अप्रैल का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 3 अप्रैल का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे भारत के प्रथम फील्ड मार्शल एस एच एफ जे मानेकशॉ का अमृतसर में जन्म हुआ और एप्पल का पहला आईपेड मार्केट में आया। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–


3 अप्रैल, 1680 – मराठा शासक शिवाजी का महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में निधन हुआ।
3 अप्रैल, 1856 – यूनान के रोडोस द्वीप समूह में चर्च में हुए बारुद धमाके में चार हजार लोगों की मौत हुई।
3 अप्रैल, 1903 – समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चटोपाध्याय का जन्म हुआ।
3 अप्रैल, 1914 – भारत के प्रथम फील्ड मार्शल एस एच एफ जे मानेकशॉ का अमृतसर में जन्म हुआ।
3 अप्रैल, 1922 – स्टालिन को कम्युनिस्ट पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया।
3 अप्रैल, 1929 – मशहूर हिन्दी साहित्यकार निर्मल वर्मा का जन्म हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 2 अप्रैल का दिन

3 अप्रैल, 1933 – विश्व की सबसे उंची चोटी माउंट एवरेस्ट के ऊपर से पहली बार विमान ने उडान भरी।
3 अप्रैल, 1942 – जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध में अमरीका पर आखिरी दौर की सैन्य कार्यवाई शुरू की।
3 अप्रैल, 1949 – अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और कनाडा ने उत्तरी अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर किए।
3 अप्रैल, 1962 – भारत की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का जन्म हुआ।


3 अप्रैल, 1984 – स्कवायड्रन लीडर राकेश शर्मा रुस के अंतरिक्ष यान सोयूज टी11 से अंतरिक्ष पर जाने वाले प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।

यह भी जानें : 4 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

3 अप्रैल, 1987 – प्रसिद्ध साहित्यकार एस. एच. वात्स्यायन अज्ञेय का नयी दिल्ली में निधन हुआ।
3 अप्रैल, 1999 – भारत ने पहला वैश्विक दूरसंचार उपग्रह इनसैट 1ई का प्रक्षेपण हुआ।
3 अप्रैल, 2000 – ब्रिटेन में एक विवादास्पद नियम लागू किया गया, जिसमें यह कहा गया कि ब्रिटेन में शरण लेने वालों को कपड़े और खाने की चीजें खरीदने के लिए सरकार से कूपन खरीदने होंगे।
3 अप्रैल, 2006 – नेपाल में माओवादीयों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
3 अप्रैल, 2010 – एप्पल का पहला आईपेड मार्केट में आया।
3 अप्रैल, 2012 – रूस की राजधानी मास्को में भीषण आग में 17 प्रवासी श्रमिकों की मौत हुई।
3 अप्रैल, 2013 – अफगानिस्तान के फरहा में एक आत्मघाती बम विस्फोट में 46 लोग मारे गए और 100 घायल हुए।
3 अप्रैल, 2013 – अर्जेंटीना में आयी भीषण बाढ़ से 50 से अधिक लोगों की मौत हुई।
3 अप्रैल, 2016 – कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी टी-20 विश्व कप जीता।