इतिहास के पन्‍नों में आज 23 अप्रैल का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 23 अप्रैल का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का जन्म हुअा और प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक भारत रत्न सत्यजीत रे का निधन हुआ। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–




23 अप्रैल, 1504 – सिखों के दूसरे धर्मगुरु अंगद का जन्म हुआ।
23 अप्रैल, 1564 – अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर का निधन हुआ।
23 अप्रैल, 1660 – स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी।
23 अप्रैल, 1661 – ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक हुआ।
23 अप्रैल, 1751 – ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल गिल्बर्ट एलियट मिंटो का जन्म हुआ।
23 अप्रैल, 1774 – ब्रिटिश कमांडर कर्नल चैपमेन ने रोहिला सेना को हराया और रोहिलाखंड पर कब्जा किया।
23 अप्रैल, 1775 – ब्रिटेन के चित्रकार और मूर्तिकार विलियम टरनर का लंदन में जन्म हुआ। उन्होंने बाल्यकाल में ही अपनी कला का लोहा मनवाया और जवानी तक एक विख्यात चित्रकार बन गये।
23 अप्रैल, 1858 – 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक की मौत हुई।
23 अप्रैल, 1858 – जर्मनी के भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ मैक्स प्लैंग का जन्म हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 22 अप्रैल का दिन

23 अप्रैल, 1891 – रुस की राजधानी मास्को से यहूदियों को निकाला गया।
23 अप्रैल, 1896 – न्यूयार्क में पहला फ़िल्म-शो हुआ।
23 अप्रैल, 1908 – डेनमार्क, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, हालैंड और स्वीडन के बीच उत्तरी अटलांटिक संगठन संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
23 अप्रैल, 1913 – अक्वीतानी नाम युद्धपोत को पानी में उतारा गया। यह अकेला ऐसा युद्धपोत था, जिसने दोनों विश्व-युद्धों में भाग लिया।
23 अप्रैल, 1935 – यूरोपीय देश पोलैंड ने संविधान अपनाया।
23 अप्रैल, 1948 – पहला अरब-इज़रायल युद्ध शुरू हुआ, जिसके दौरान इज़रायलियों ने हायफ़ा बन्दरगाह को जीत लिया था।

यह भी जानें : 24 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

23 अप्रैल, 1949 – चीन की रेड आर्मी ने नांजिंग पर फतह की।
23 अप्रैल, 1968 – मशहूर गजल गायक बड़े गुलाम अली खान का निधन हुआ।
23 अप्रैल, 1981 – सोवियत यूनियन ने अंडरग्राउंड न्यूक्लियर टेस्ट किया।
23 अप्रैल, 1984 – वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया। अमेरिका की स्वास्थ्य मंत्री माग्रेट हेकलर ने एड्स वायरस खोज की घोषणा की।
23 अप्रैल, 1985 – कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी कोकाकोला ने 99 साल बाजार में रहने के बाद एक नए फार्मूले के साथ नया कोक मार्केट में लाया। तीन महीने के विरोध के बाद यह कोक वापस ले लिया गया।
23 अप्रैल, 1990 – नामीबिया संयुक्त राष्ट्र संघ का 160 वां सदस्य बना।
23 अप्रैल, 1992 – प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता-निर्देशक भारत रत्न सत्यजीत रे का निधन हुआ।
23 अप्रैल, 1992 – पेइचिंग में मैकडॉनल्ड्स का 700 सीटों वाला दुनिया का सबसे बड़ा रेस्टोरेण्ट शुरू हुआ।
23 अप्रैल, 1992 – भारत के सर्वोत्तम फिल्म निर्देशकों में से एक सत्यजित राय का निधन हुआ।
23 अप्रैल, 1996 – चेचेन्या के अलगाववादी नेता दुदायेव का एक हवाई हमले में निधन हुआ।
23 अप्रैल, 2005 – यू ट्यूब पर पहली बार वीडियो अपलोड किया गया।