इतिहास के पन्‍नों में आज 21 अप्रैल का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 21 अप्रैल का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना और सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍ता हमारा...के मशहूर कवि मोहम्‍मद इकबाल का निधन हुआ। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–




21 अप्रैल, 829 – ब्रिटेन के प्रथम नरेश एगबर्ट को लंबी लड़ाई के बाद सिंहासन मिला।
21 अप्रैल, 1451 – लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।
21 अप्रैल, 1526 – मुगल शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया।
21 अप्रैल, 1572 – फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
21 अप्रैल, 1654 – इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
21 अप्रैल, 1720 – बाजी राव प्रथम, पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 20 अप्रैल का दिन

21 अप्रैल, 1739 – स्पेन और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
21 अप्रैल, 1782 – बैंकाक शहर की स्थापना हुई।
21 अप्रैल, 1828 – फ्रांसीसी दार्शनिक एवं इतिहासकार हिपोलिट टेन का जन्म हुआ।
21 अप्रैल, 1895 – अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर 'पैनटॉप्टिकॉन' का प्रदर्शन किया गया।
21 अप्रैल, 1910 – टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे जिंदादिल किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन हुआ।

यह भी जानें : 22 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

21 अप्रैल, 1938 – सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍ता हमारा... लिखने वाले उर्दू भाषा के मशहूर क‍वि मोहम्‍मद इकबाल का निधन हुआ।
21 अप्रैल, 1941 – यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
21 अप्रैल, 1945 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज के सोवियत संघ की सेना ने बर्लिन के कुछ बाहरी इलाक़ों को अपने कब्ज़े में लिया।
21 अप्रैल, 1960 – ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाई गई।
21 अप्रैल, 1967 – यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ।
21 अप्रैल, 1975 – दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति गुएन वान थिऊ को इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया।
21 अप्रैल, 1983 – ब्रिटेन में एक पाउंड का सिक्का पेश किया गया।
21 अप्रैल, 1987 – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक बम धमाके में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई।
21 अप्रैल, 1989 – चीन के थेन यन मान चौक पर एक लाख छात्र प्रदर्शनकारी जमा हुए सरकार के समर्थन में सड़कों पर उतरे।
21 अप्रैल, 1996 – भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।
21 अप्रैल, 2013 – अाकंड़ों की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली शकुन्‍तला देवी का निधन हुआ था।