इतिहास के पन्‍नों में आज 10 अप्रैल का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 10 अप्रैल का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता जोसेफ पुलित्जर का जन्म हुआ और भारत के चौथे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन हुआ। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–





10 अप्रैल, 1802 – स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री व गणितज्ञ सर जॉन लेस्ली ने पहली बार कृत्रिम बर्फ बनाई।
10 अप्रैल, 1816 – संयुक्त राज्य अमेरिका की संघीय सरकार ने वहां दूसरे बैंक की स्थापना को मंजूरी दी।
10 अप्रैल, 1825 – हवाई में पहला होटल खुला।
10 अप्रैल, 1847 – पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का जन्म हुआ।
10 अप्रैल, 1857 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।
10 अप्रैल, 1858 – लंदन की पहचान विशाल बिग बेन घड़ी की 14 टन की घंडी लगाई गई।
10 अप्रैल, 1866 – हेनरी बेर्घ ने न्यूयॉर्क शहर में पशु क्रूरता निवारण के लिए अमेरिकन सोसायटी की स्थापना की।
10 अप्रैल, 1868 – इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज द्वितीय की सेना को हराया।
10 अप्रैल, 1875 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने आर्यसमाज की स्थापना की।
10 अप्रैल, 1887 – राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को स्प्रिंगफील्ड के इलिनोइस में अपनी पत्नी के साथ फिर से दफन किया गया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 9 अप्रैल का दिन

10 अप्रैल, 1889 – राम चंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।
10 अप्रैल, 1894 – मशहूर भारतीय उद्योगपति व स्वतन्त्रता-संग्राम सेनानी घनश्यामदास बिड़ला का जन्म हुआ।
10 अप्रैल, 1912 – टाइटेनिक जहाज ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।
10 अप्रैल, 1916 – प्रोफेशनल तरीके से पहले गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन हुआ।
10 अप्रैल, 1930 – पहली बार कृत्रिम रबर का उत्पादन हुआ।
10 अप्रैल, 1938 – आस्ट्रिया जर्मनी का एक राज्य बन गया।
10 अप्रैल, 1953 – वार्नर ब्रदर्स की पहली 3डी फिल्म हाउस आॅफ वैक्स का प्रीमियर हुआ।
10 अप्रैल, 1959 – जापान के तत्कालीन युवराज अाकिहितो ने मिचिको से शादी की।
10 अप्रैल, 1960 – यूएस सिनेट ने सिविल राइट्स बिल पास किया।

यह भी जानें :
11 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

10 अप्रैल, 1963 – पनडुब्बी यूएसएस थ्रेशर के समुद्र में डूबने से 119 अमेरिकी नाविकों की मौत हो गई।
10 अप्रैल, 1972 – ईरान में आए भूकंप से करीब 5 हजार लोगों की मौत हो गई।
10 अप्रैल, 1973 – ज़ायोनी शासन की गुप्तचर संस्था मोसाड के जासूसों ने लेबनान की राजधानी बैरुत में तीन फ़िलिस्तीनी नेताओं की हत्या कर दी।
10 अप्रैल, 1973 – पाकिस्तान के पुराने संविधान को निरस्त किया गया।
10 अप्रैल, 1982 – भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह इनसेट-1ए का सफल प्रक्षेपण हुआ।
10 अप्रैल, 1986 – भारतीय अभिनेत्री आयशा टाकिया का जन्म हुआ।
10 अप्रैल, 1994 – नैटो के सदस्य देशों के युद्धक विमानों ने पहली बार बोसिनया के नगरों पर अधिकार के लिए आगे बढ़ रही सर्ब सेनाओं पर वायु आक्रमण किया।
10 अप्रैल, 1995 – भारत रत्न से सम्मानित भारत के चौथे प्रधानमंत्री (1896–1995) मोरारजी देसाई का निधन हुआ।
10 अप्रैल, 1999 – भारती और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स ऑफ कामर्स का विधिवत गठन किया गया।
10 अप्रैल, 2000 – पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर हुआ।
10 अप्रैल, 2001 – भारत व इराक के बीच तेहरान घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
10 अप्रैल, 2003 – इराक पर अमेरिका का कब्जा हुआ।
10 अप्रैल, 2007 – अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अन्तरिक्ष में पर्यटन के लिए पहुंचे।
10 अप्रैल, 2010 – पोलैंड वायु सेना का टू-154 एम विमान रूस के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। पोलैंड के राष्ट्रपति लेक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित 96 लोग मारे गए।