इतिहास के पन्‍नों में आज 1 अप्रैल का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 1 अप्रैल का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक क्रांतिकारी डा. केशवराव बालीराम हेडगेवार का जन्म हुआ और स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–



1 अप्रैल, 1582 – फूल्स डे की शुरूआत फ्रांस में 1582 में हुई। पोप चार्ल्स IX ने पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया।
1 अप्रैल, 1793 – जापान में उनसेन ज्वालामुखी में विस्फोट से 53000 लोगों की मौत हुई।
1 अप्रैल, 1839 – कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बीस बिस्तरों के साथ शुरू किया गया।
1 अप्रैल, 1867 – सिंगापुर, पेनांग और मलक्का क्षेत्र ब्रिटेन के उपनिवेश बने।
1 अप्रैल, 1878 – कलकत्ता (अब काेलकाता) संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए खोला गया।
1 अप्रैल, 1881 – यरुशलम में यहूदियों के खिलाफ दंगा भडका।
1 अप्रैल, 1889 – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक क्रांतिकारी डा. केशवराव बालीराम हेडगेवार का जन्म हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 31 मार्च का दिन

1 अप्रैल, 1891
– ब्रिटेन की राजधानी लंदन और फ्रांस की राजधानी पेरिस के बीच दूरभाष संपर्क शुरुआत हुई।
1 अप्रैल, 1912 – कलकत्ता की बजाए पुरानी दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया गया और दिल्ली को एक प्रांत घोषित किया गया।
1 अप्रैल, 1930 – देश में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र चौदह और लड़कों की अठारह वर्ष की गई।
1 अप्रैल, 1931 – निकारागुआ के मानागुआ क्षेत्र में भूकंप से दो हजार लोगों की मौत हुई।
1 अप्रैल, 1933 – कराची (अब पाकिस्तान) में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गयी।
1 अप्रैल, 1935 – भारतीय रिर्जव बैंक की स्थापना की गई और नोट जारी करने का जिम्मा इस बैंक को सौंपा गया।
1 अप्रैल, 1936 – उडीसा (अब ओडिशा) को बिहार से अलग कर एक नया राज्य बनाया गया, जो पहले कलिंग या उत्कल के नाम से जाना जाता था।

यह भी जानें : 2 अप्रैल की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं
1 अप्रैल, 1969 – भारत का पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरु हुआ।
1 अप्रैल, 1973 – भारत के कार्बेट नेशलन पार्क में चीताओं के लिए ‘टाइगर बचाओं’ अभियान चलाया गया।
1 अप्रैल, 1976 – दूरदर्शन को रेडियो से पृथक किया गया और दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई।
1 अप्रैल, 1976 – स्टीव जॉब्स और उनके साथियों ने मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की। 2007 में इस कंपनी का नाम बदलकर एप्पल इंक कर दिया गया।
1 अप्रैल, 1979 – ईरान मुस्लिम गणराज्य घोषित किया गया।
1 अप्रैल, 1986 – कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 10 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चली गई।
1 अप्रैल, 1987 – भारतीय मानक ब्यूरो को भारतीय मानक संस्थान के रुप में बदला गया।
1 अप्रैल, 1992 – आठवीं पंचवर्षीय योजना प्रारंभ हुई।
1 अप्रैल, 1997 – मार्टिन हिंगिस टेनिस इतिहास में सबसे कम उम्र की नम्बर एक महिला खिलाड़ी बनीं।
1 अप्रैल, 2004 – मुल्तान में भारत ने पाक धरती पर जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 52 रनों से हराया।
1 अप्रैल, 2006 – रियो डी जिनेरियो में विमान दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु हुई।
1 अप्रैल, 2010 – पर्सनल कंप्यूटर की शुरुआत करने वाले हेनरी एडवर्ड राँबर्ट्स का निधन हुआ।