हिंदी में नवीनतम करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी 2017


हम यहां नवीनतम करेंट अफेयर्स 2017 के प्रश्न उत्तर नीचे प्रस्तुत कर रहे है। जो कि आगामी सभी प्रकार की परीक्षाओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।




1. भारतीय मूल की किस ब्रिटिश फिल्म निर्माता को सिख रत्न सम्मान से नवाजा गया? – गुरिंदर चड्ढा
2. किस देश में हाल ही में चक्रवाती तूफान डेबी की चेतावनी जारी की गयी है? – ऑस्ट्रेलिया
3. किस राज्य के उच्च न्यायालय ने राज्य में अगले तीन माह तक खनन पर पूर्ण पाबंदी लगाने का आदेश जारी किया? – उत्तराखंड
4. किस संस्थान के निदेशक रणदीप गुलेरिया को राष्ट्रपति ने डॉ बीसी रॉय पुरस्कार से सम्मानित किया है? – एम्स
5. किस देश द्वारा मारिजुआना को बतौर औषधि उपयोग करने हेतु मंजूरी प्रदान की गयी? – अर्जेंटीना
6. दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ संघर्ष करने वाले तथा नेल्सन मंडेला के साथी कार्यकर्ता का क्या नाम है जिनका हाल ही में निधन हो गया? – अहमद कैथरादा
7. किस अभिनेता को पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा कला रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – अनुपम खेर
8. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य में मुस्लिमों को अल्पसंख्यक दर्जा दिए जाने पर केंद्र और राज्य सरकार से सहमति बनाये जाने का आग्रह किया? – जम्मू एवं कश्मीर
9. भारतीय नौसेना ने किस विमान वाहक पोत से बराक मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया? – आईएनएस विक्रमादित्य
10. किस आयोग ने कहा कि हिंसा हेतु उकसाना ही घृणा फैलाने वाले बयान को तय करने का एक मात्र मापदंड नहीं हो सकता? – विधि आयोग
11. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली का नया निदेशक किसे नियुक्त किया गया? – डॉ. रणदीप गुलेरिया
12. भारत, अमेरिका, ब्रिटेन एवं फ्रांस ने ग्लोबल न्यूक्लियर प्रतिबन्ध पर किसके विरुद्ध विरोध जताया? – संयुक्त राष्ट्र
13. अमेरिकी सीनेट ने नाटो में शामिल करने के लिए किस देश को मंजूरी प्रदान की है? – मोंटेनेग्रो
14. किस क्षेत्र में सहयोग हेतु भारत और बवेरिया संयुक्त दल का गठन करने की घोषणा की? – जल
15. यूरोपियन यूनियन के कितने देशों को बतौर संदेश ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने पत्र लिखकर ब्रेक्सिट की जानकारी दी? – 27
16. माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए भारतीय नौसेना के दूसरे अभियान को 23 मार्च 2017 को किस नौसेना प्रमुख ने रवाना किया? – एडमिरल सुनील लांबा
17. डिजिटल भुगतान हेतु किस कम्पनी ने विशेष सेवा 'सैमसंग पे' की भारत में शुरूआत की? – सैमसंग
18. किस संस्था ने विश्व की तीसरी सबसे बड़ी हाइपरसोनिक पवन सुरंग का शुभारम्भ किया? – इसरो
19. किस बैंक को 2016 के लिए सर्वश्रेष्ठ लघु बैंक घोषित किया गया है? – करूर वैश्य बैंक
20. भारत किस पनबिजलीघर पर काम रोकने को तैयार हो गया है? – मियार
21. भारत की पहली स्वदेश निर्मित ट्रेन मेधा किस स्थान पर आरंभ की गयी? – मुंबई
22. उत्‍तर प्रदेश सरकार ने राज्‍य में गौवध समीक्षा हेतु क्या निर्णय लिया? – जिला स्‍तरीय समितियों का गठन
23. किस चीन समर्थित नेता को हांग कांग की अगlले प्रमुख के रूप में चुना गया? – कैरी लैम
24. किस शहर को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर संभावित सूची में शामिल नहीं किया गया है? – फगवाड़ा
25. शोधकर्ताओं के एक दल ने श्रिम्प जैसे दिखने वाले जीव का प्राचीन जीवाश्म का नाम किस पर रखा? – डेविड एटनबरो