इतिहास के पन्‍नों में आज 28 मार्च का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 28 मार्च का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई और तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया। इत्यादि घटित हुई। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–





28 मार्च, 1561 – अकबर ने मालवा की राजधानी सांरगपुर पर हमला कर बाजबहादुर को हरा दिया।
28 मार्च, 1572 – हॉलैंड में स्पेन के सेना कमांडर के अत्याचारों के विरुद्ध जनान्दोलन आरंभ हुआ।
28 मार्च, 1736 – ब्रिटेन के अविष्कारक जेम्स वाट का उत्तरी इंग्लैंड के ग्रीनीक नगर में जन्म हुआ।
28 मार्च, 1795 – पोलैंड का विभाजन हुआ।
28 मार्च, 1809 – मेडलिन युद्ध में फ्रांस के हाथों स्पेन की हार हुई।
28 मार्च, 1854 – ब्रिटेन और फ्रांस ने रूस के खिलाफ क्रीमिया युद्ध की घोषणा की।
28 मार्च, 1868 – प्रसिद्ध रूसी साहित्यकार मैक्सिम गोर्की का जन्म हुआ।
28 मार्च, 1914 – जापानी जहाज 'कामागाटामारु हांगकांग से 372 युवकों को लेकर कनाडा के वेंकूवर के लिए रवाना हुआ। इनमें अधिकतर सिख युवक थे।

यह भी जानें : 27 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

28 मार्च, 1917 – प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना हुई।
28 मार्च, 1922 – अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया।
28 मार्च, 1930 – तुर्की के बहुत से शहरों का नाम बदला गया। इसी दिन से राजधानी 'अंगोरा' को 'अंकारा' और 'कॉन्सटानिनोपल' का नाम बदल कर 'इंस्तांबुल' कर दिया गया।
28 मार्च, 1939 – स्पेन में गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
28 मार्च, 1939 – जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने पोलैंड के साथ एक दूसरे पर आक्रमण नहीं करने संबंधी पांच साल पुराने समझौते को तोड़ा।
28 मार्च, 1941 – नजरबंदी में रह रहे नेताजी सुभाषचंद्र बोस कलकत्ता से भागकर बर्लिन पहुंचे।
28 मार्च, 1959 – चीन ने तिब्बत की सरकार भंग की और पांचेन लामा को पदासीन किया।
28 मार्च, 1962 – सीरिया में सैन्य विद्रोह के बाद राष्ट्रपति नाजिम अल-कुद्सी देश छोड़कर भागे।
28 मार्च, 1963 – यह समय रूस और अमेरिका के लिए बेहद कठिन था। दरअसल रूस और अमेरिका के बीच शीत युद्ध चल रहा था।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 29 मार्च का दिन

28 मार्च, 1965 – डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग ने काले अमेरिकियों के अधिकारों के लिए एलाबामा की राजधानी मॉटगुमरी में 25 हजार लोगों के साथ मार्च निकाला।
28 मार्च, 1972 – तत्कालीन सोवियत रूस ने परमाणु परीक्षण किया।
28 मार्च, 1981 – थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में इंडोनेशियाई आतंकवादियों ने एक विमान का अपहरण कर लिया।
28 मार्च, 1982 – अल सल्वाडोर में संविधान सभा चुनने के लिए पहली बार स्वतंत्र चुनाव हुए।
28 मार्च, 1999 – विनस विलियम्स ने बहन सेरेने को हराकर लिप्टन कप जीता। 115 साल में यह पहला मौका आया।
28 मार्च, 2000 – वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा।
28 मार्च, 2005 – सुमात्रा द्वीप में भूकंप ने पूरे इंडोनेशिया को हिला दिया था। यह भूकंप 1965 के बाद आने वाला चौथा सबसे बड़ा भूकंप था।
28 मार्च, 2013 – इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ। दुनियाभर में इंटरनेट की रफ्तार धीमी हुई।