इतिहास के पन्‍नों में आज 21 मार्च का दिन (देश-विदेश)

इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 21 मार्च का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसेबहाई कैलेंडर की शुरुआत की गई और प्रख्यात शहनाई वादक बिसमिल्लाह खान का जन्म बिहार के डुमरांव में हुआ, इत्यादि घटित हुई। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–



21 मार्च, 1349 – जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में तीन हजार यहूदियों का कत्ल कर दिया गया।
21 मार्च, 1413 – हेनरी पंचम इंग्लैंड के राजा बने।
21 मार्च, 1791 – अंग्रेजों की सेना ने टीपू सुल्तान को पराजित कर तत्कालीन बंगलौर पर कब्जा किया।
21 मार्च, 1804 – नेपोलियन ने फ्रांस की नागरिक संहिता को अपनाया।
21 मार्च, 1836 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत, अब इसका नाम नेशनल लाइब्रेरी है।
21 मार्च, 1844 – बहाई कैलेंडर की शुरुआत की गई।

यह भी जानें : 20 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं
21 मार्च, 1857 – जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसक भूकंप में करीब 170000 लोगों की मौत हो गई।
21 मार्च, 1858 – प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय सैनिकों ने लखनऊ में आत्मसमर्पण किया।
21 मार्च, 1858 – लखनऊ के विद्रोही सिपाहियों ने आत्मसमर्पण किया।
21 मार्च, 1887 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
21 मार्च, 1906 – थाई सिल्क उद्योग को बचाने वाले अमेरिकी कारोबारी जिम थॉमसन का जन्म हुआ।
21 मार्च, 1907 – अमेरिका ने होंडुरास पर हमला किया।
21 मार्च, 1916 – प्रख्यात शहनाई वादक बिसमिल्लाह खान का जन्म बिहार के डुमरांव में हुआ।
21 मार्च, 1935 – फारसी भाषा वाले देश फारस का नाम बदलकर ईरान किया गया।
21 मार्च, 1943 – हिटलर पर जानलेवा हमला विफल।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 22 मार्च का दिन
21 मार्च, 1954 – पहले फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सिर्फ 5 पुरस्कार रखे गए थे, जिसमें दो बीघा जमीन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इस फिल्म के निर्देशक बिमल रॉय को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार (दाग), सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी (बैजू बावरा) और इसी फिल्म के लिए नौशाद को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिला।
21 मार्च, 1958 – सोवियत संघ ने वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
21 मार्च, 1960 – दक्षिण अफ्रीका के शहर शार्पविल में गोरी पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से रंगभेद के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कालों के एक समूह पर गोलियां बरसा कर 69 लोगों को मार डाला।
21 मार्च, 1971 – भारतीय क्रिकेटर सुनिल गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया। 
21 मार्च, 1975 – तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की। जो 21 मार्च 1977 तक लगी रही।
21 मार्च, 1975 – इथोपिया में तीन हजार साल बाद राजतंत्र समाप्त।
21 मार्च, 1978 – बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्‍म हुआ था। 
21 मार्च, 1979 – मिस्र की संसद ने इजरायल के साथ शांति समझौते पर सहमति जताई।
21 मार्च, 1990 – नाम्बिया को दक्षिण अफ्रीका से आजादी मिली।