इतिहास के पन्‍नों में आज 15 मार्च का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 15 मार्च का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे मुगल बादशाह अकबर ने जजिया कर हटाया और पहले इंटरनेट डोमेन नाम symbolics.com का पंजीकरण किया गया, इत्यादि घटित हुई। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–



15 मार्च, 1493 – क्रिस्टोफर कोलम्बस अपने विश्व भ्रमण के बाद स्पेन लौटा।
15 मार्च, 1564 – मुगल बादशाह अकबर ने जजिया कर हटाया।
15 मार्च, 1744 – फ्रांसीसी सम्राट लुईस पन्द्रहवें ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
15 मार्च, 1877 – क्रिकेट का पहला आधिकारिक टेस्ट मैच 15-19 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया को 45 रन से जीत मिली थी।
15 मार्च, 1892 – पहली बार न्‍यूयॉर्क में ऑटोमैटिक बैलट मशीन का प्रयोग किया गया।
15 मार्च, 1901 – अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में घोडों की दौड पर प्रतिबंध लगा।
15 मार्च, 1907 – फिनलैंड महिलाओं को वोट देने का अधिकार देने वाला पहला यूरोपीय देश बना।
15 मार्च, 1919 – हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
15 मार्च, 1934 – बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक कांशीराम का जन्‍म हुआ।
15 मार्च, 1956 – जॉर्ज बर्नाड शॉ के नाटक पर आधारित म्‍यूजिकल प्‍ले माई फेयर लेडी को ब्रॉडवे में लोगों के लिए खोला गया।

यह भी जानें : 14 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं
15 मार्च, 1964 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
15 मार्च, 1969 – भारतीय नौसेना में पहला हेलीकॉप्टर दस्ता गोवा में शामिल किया गया।
15 मार्च, 1984 – इंडियन रैपर हनी सिंह का जन्‍म हुआ।
15 मार्च, 1984 – यूरोपीय देश तंजानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
15 मार्च, 1985 – पहले इंटरनेट डोमेन नाम symbolics.com का पंजीकरण किया गया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 16 मार्च का दिन

15 मार्च, 1988 – आजादी के बाद पहली बार आठ राजनीतिक दलों ने भारत बंद का आह्वान किया।
15 मार्च, 1992 – साहित्यकार राही मासूम रज़ा का निधन हुआ।
15 मार्च, 1997 – ईरान ने पहली बार किसी महिला राजनीतिक को विदेश में नियुक्त किया।
15 मार्च, 1999 – एल्डबजोर्ग लोवर नोर्वे की प्रथम महिला रक्षामंत्री बनीं।
15 मार्च, 2001 – करासे फिजी के पुन: प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
15 मार्च, 2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका का चौथा प्रक्षेपास्त्र रोधी परीक्षण सफल हुआ।
15 मार्च, 2003 – चीन में सत्ता नई पीढ़ी के हाथ आयी और हू जिन्ताओं राष्ट्रपति बने।
15 मार्च, 2008 – देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी को जेल सुधार एवं मानव अधिकारों की रक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए जर्मन सम्मान 'एनीमेरी मेडिसन' के लिए चुना गया।
15 मार्च, 2009 – अंतर्राष्ट्रीय स्तर की महिला पहलवान अर्जुन अवार्डों गतिका जाखड़ ने लगातार सातवीं बार भारत केसरी ख़िताब जीतकर देश की सबसे ताकतवर महिला पहलवान बनने का गौरव प्राप्त किया।