इतिहास के पन्‍नों में आज 11 मार्च का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 11 मार्च का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे औरंगजेब ने शिवाजी के पुत्र संभाजी की हत्या की और पुलेला गोपीचंद बैडमिंटल में विश्व चैंपियन बने इत्यादि घटित हुई। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–



11 मार्च, 1399 – दिल्ली सहित उत्तर भारत में मारकाट मचाने के बाद तैमूर लंग ने सिन्धु नदी पार की।
11 मार्च, 1669 – इटली में एटना ज्वालामुखी फटने से 15 हजार लोगों की मौत हुई।
11 मार्च, 1689 – औरंगजेब ने शिवाजी के पुत्र संभाजी की हत्या की।
11 मार्च, 1881 – रामनाथ टैगोर की प्रतिमा कलकत्ता (अब कोलकाता) के टाउन हॉल में स्थापित की गयी। वह पहले भारतीय हैं जिनकी प्रतिमा टाउन हॉल में लगाई गई।
11 मार्च, 1895 – स्पेन के जहाज रीना रीगेंटा के जिब्राल्टर में डूबने से 400 यात्रियों की मौत हुई।
11 मार्च, 1904 – माल्टा द्वीप इस्लामी क्षेत्रों में शामिल हो गया।
11 मार्च, 1915 – क्रिकेट खिलाड़ी विजय हजारे का जन्म हुआ।
11 मार्च, 1917 – ब्रिटिश फौजों ने बगदाद पर कब्जा किया।

यह भी जानें : 10 मार्च की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

11 मार्च, 1918
– मास्को रूस की राजधानी बनी।
11 मार्च, 1935 – बैंक कनाडा का गठन किया गया।
11 मार्च, 1948 – देश के पहले आधुनिक पोत जल उषा का विशाखापत्तनम में जलावतरण हुआ।
11 मार्च, 1963 – सोमालिया ने ब्रिटेन के साथ राजनयिक संबंध तोडे।
11 मार्च, 1978 – इजरायली शहर तेल अवीव में आतंकवादी हमले में 45 लोगों की मौत हुई।
11 मार्च, 1981 – चिली में संविधान लागू हुआ।
11 मार्च, 1985 – सोवियक संघ के पहले और अंतिम राष्ट्रपति मिखाएल गोर्बाचेव सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता बने।
11 मार्च, 1990 – लिथुआनिया ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
11 मार्च, 1996 – सैटेनिक वर्सेज के लेखक सलमान रुश्दी के ख़िलाफ़ फ़तवा को ईरान ने वापस लिया।
11 मार्च, 1999 – इंफोसिस कंपनी पहली भारतीय कंपनी है जो नशदाक (NASDAQ) अंतरराष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज की सूची में आई।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 12 मार्च का दिन

11 मार्च, 2001 – पुलेला गोपीचंद बैडमिंटल में विश्व चैंपियन बने।
11 मार्च, 2004 – स्पेन की राजधानी मेड्रिड में रेल नेटवर्क पर हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट में 191 लोगों की मौत हुई।
11 मार्च, 2006 – यूनानी संसद ने दाह-संस्कार को अनुमति देने वाले कानून को बहुमत से पारित किया।
11 मार्च, 2007 – सुनिता चक्रवर्ती ने कोलकता से वाघा तक के 2,012 किलोमीटर के सफर को रिवर्स गियर में गाड़ी चलकर सात दिनों में पूरा किया।
11 मार्च, 2008 – पाकिस्तान के लाहौर में दो आत्मघाती विस्फोटों में 26 लोग मारे गये।
11 मार्च, 2011 – जापान में भूकंप और सुनामी से हजारों लोग मारे गए और फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसा हुआ।