भारत में प्रथम – महिला एवं पुरुष


भारत में प्रथम पुरुष एवं महिला सूची : नीचे हम यहाँ पर भारत के सभी प्रमुख व्यक्तियों एवं महिलाओं की सूची उनकी उपलब्ध्यिों के साथ दे रहे है। जैसे प्रथम भारतीय पुरुष मिहिरसेन इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाले थे और योजना आयोग की प्रथम महिला अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा गांधी थी। पूरी सूची नीचे देखें–




● प्रथम राष्ट्रपति – डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
● प्रथम उपराष्ट्रति – डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
● दयावती मोदी पुरस्कार से सम्मानित प्रथम व्यक्ति – अमिताभ बच्चन (1994)
● ग्रैमी पुरस्कार विजेता प्रथम भारतीय – पं. रविशंकर
● ब्रिटिशकालीन उच्च न्यायालय में न्यायाधीश बना प्रथम भारतीय – रामप्रसाद राम
● वायसराय की कार्यकारिणी परिषद् का प्रथम भारतीय सदस्य – सर एस. पी. सिन्हा
● प्रथम आई. सी. एस. – सत्येन्द्रनाथ टैगोर
● इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाला प्रथम भारतीय पुरुष – मिहिरसेन
● जामा मस्जिद का निर्माणकर्ता – जहाँआरा बेगम

यह भी देखें : 
भारत में प्रथम – महिला एवं पुरुष


● काशी हिन्दू वि. वि. के संस्थापक – पं. मदनमोहन मालवीय
● राजनीतिज्ञ जो सर्वाधिक समय तक (23 वर्ष) किसी राज्य के मुख्यमंत्री रहे – ज्योति बसु (पं. बंगाल)
● पहला टैगोर अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्तकर्ता – रविशंकर (सितारवादक, मई 2012, 1 करोड़ रुपए)
● सर्वोच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश – न्यायमूर्ति हीरालाल जे. कानिया
● भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् की प्रथम महिला महानिदेशक – जी. वी. सत्यवती
● टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले प्रथम भारतीय – के. एस. रणजीत सिंह जी (इंग्लैण्ड की ओर से)
● राष्ट्रपति भवन में रहा प्रथम व्यक्ति – लॉर्ड इर्विन
● राष्ट्रीय वन आयोग के प्रथम अध्यक्ष – न्यायमूर्ति बी. एन. किरपाल
● थाई संसद को पहली बार सम्बोधित करने वाला विदेशी – अटल बिहारी वाजपेयी
● राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के प्रथम अध्यक्ष – न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्र
● विश्व बिलियर्डस् खिताब विजेता प्रथम भारतीय – विल्सन जोंस
● मूर्ति देवी पुरस्कार से सम्मानित प्रथम साहित्यकार – सी. के. नागराज राव (1993)
● ब्रिटेन में उच्चायुक्त बने प्रथम व्यक्ति – वी. के. कृष्णमेनन
● गर्म गैस के गुब्बारे के सहारे सर्वाधिक ऊँचाई (69,852 फीट) तक उड़ान भरने का विश्व रिकॉर्ड – डॉ. विजयपत सिंहानिया
● श्रीलंका का सर्वोच्च सम्मान ‘श्रीलंका रत्न’ पाने वाले प्रथम भारतीय – एन. राम. (हिन्दू समाचार-पत्र समूह के सम्पादक)
● अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के प्रथम भारतीय अध्यक्ष – न्यायमूर्ति डॉ. नगेन्द्र सिंह
● भारतरत्न से विभूषित प्रथम विदेशी – खान अब्दुल गफ्फार खान
● प्रोजेक्ट टाइगर के प्रथम निर्देशक – कैलाश सांखला
● विश्व बैंक के सर्वप्रथम भारतीय प्रबन्ध निदेशक – गौतम काजी (1994)
● प्रथम ब्रिटिश गवर्नर जनरल – वारेन हेस्टिंग्स
● प्रथम पुरुष अंतरिक्ष यात्री – स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा
● अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC) के अध्यक्ष बनने वाले प्रथम एशियाई – जगमोहन डालमिया
● कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय – हरिवंशराय बच्चन (मधुशाल के रचयिता)
● आयात-निर्यात बैंक की प्रथम महिला अध्यक्ष – तर्जनी वकील
● मंडल आयोग की सिफारिशों के अन्तर्गत नौकरी पाने वाले प्रथम पिछड़े वर्ग के व्यक्ति – वी. राज शेखराचारी
● लोक सभा हेतु निर्वाचित प्रथम वैज्ञानिक – डॉ. मेघनाद साहा
● शान्तिस्वरूप भटनागर पुरस्कार से पुरस्कृत प्रथम महिला वैज्ञानिक – सुश्री अशीम चटर्जी
● प्रथम दलित राष्ट्रपति – के. आर. नारायणन
● प्रथम सिख राष्ट्रपति – ज्ञानी जैलसिंह
● नोबेल पुरस्कार विजेता प्रथम भारतीय – गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर
● भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष – व्योमेशचन्द्र बनर्जी
● राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष – सर आशुतोष मुखर्जी
● एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला – बछेन्द्रीपाल (23 मई, 1984)
● अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् के प्रथम चेयरमैन – एन. श्रीनिवासन (जुलाई 2014)
● प्रथम प्रधानमंत्री – जवाहरलाल नेहरू
● प्रथम उपप्रधानमंत्री – सरदार वल्लभ भाई पटेल
● संयुक्त राष्ट्र संघ में सर्वप्रथम हिन्दी में भाषणकर्ता – अटल बिहारी वाजपेयी (1978)
● अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अधिकारी बनने वाले प्रथम भारतीय – प्रभाकर आर. आर. नार्वेकर (उप-प्रबन्धक)
● अमरीकी कांग्रेस का प्रथम भारतीय सदस्य – दिलीप सिंह संड
● शतरंज में प्रथम भारतीय विश्व चैम्पियन – विश्वनाथन आनन्द
● प्रथम लोक सभा अध्यक्ष – जी. वी. मावलंकर
● प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त – सुकुमार सेन
● भारतीय पर्वतारोही द्वारा सबसे कम उम्र में एवरेस्ट आरोहण करने का रिकॉर्ड – अर्जुन बाजपेयी (16 वर्ष, 11 महीने व 18 दिन, मई 2010, नोएडा, भारत)
● व्यास सम्मान से सम्मानित प्रथम लेखक – डॉ. रामविलास शर्मा (1991)
● हृदय प्रत्यारोपण कराने वाला सफल व्यक्ति – देवीराम
● इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाला एशिया का सबसे युवा तैराक – रिहेन मेहता (1994)
● गोविन्द बल्लभ पंत पुरस्कार से सम्मानित प्रथम सांसद – इन्द्रजीत गुप्ता (माकपा)
● घनश्याम दास बिड़ला पुरस्कार से पुरस्कृत प्रथम वैज्ञानिक – प्रो. आशीष दत्ता (1991)
● प्रथम सिख प्रधानमंत्री – डॉ. मनमोहन सिंह
● राष्ट्रीय किसान आयोग के प्रथम अध्यक्ष – सोमपाल शास्त्री
● प्रथम विशुद्ध गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री – अटल बिहारी वाजपेयी
● प्रथम मुगल बादशाह – बाबर
● इंदिरा गांधी सामाजिक पुरस्कार से पुरस्कृत सर्वप्रथम व्यक्ति – मामा बालेश्वर दयाल (मध्य प्रदेश)
● एक वर्ष में 6 जलडमरूमध्य तैरकर पार करने वाला प्रथम भारतीय – कुत्राली श्रवण (1994)
● भारतीय लोक सभा का प्रथम दलित स्पीकर – जी. एम. सी बालयोगी
● भारत के प्रतिस्पद्र्धा आयोग का प्रथम अध्यक्ष – दीपक चटर्जी
● भारतीय थल सेना के प्रथम भारतीय सेनापति – जनरल के. एम. करिअप्पा
● प्रथम फील्ड मार्शल – जनरल एस. एच. एफ. जे. मानेक शॉ
● रामकृष्ण डालमिया श्रीवाणी अलंकरण से सम्मानित प्रथम व्यक्ति – एन. एस. रामानुजम (1994)
● सेवाकाल में दिवंगत हुए प्रथम थल सेनाध्यक्ष – जनरल विपिनचन्द्र जोशी
● लेनिन शांति पुरस्कार से सम्मानित प्रथम भारतीय पुरुष – डॉ. सैफुद्दीन किचलू (1952)
● ब्रिटिश संसद हेतु चुनाव लड़ा प्रथम भारतीय – लाल मोहन घोष
● स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल – लॉर्ड लुई माउंटबेटन
● स्वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल – चक्रवर्ती गोपालाचारी
● आस्ट्रेलिया के ‘रोटनैस्ट चैनल’ तैरकर पार करने वाला प्रथम भारतीय – कुत्राली श्रवण (1994)
● ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमंस के प्रथम भारतीय सदस्य – दादा भाई नौरोजी (1892)
● प्रथम इण्डिया साइंस अवार्ड पाने वाले व्यक्ति – प्रो. सी. एन. आर. राव
● राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) के प्रथम महानिदेशक – राधा विनोद राजू (जनवरी 2009)
● प्रथम भारतीय अंटार्कटिका अभियान दल के नेता – डॉ. सैयद जहूर कासिम
● योजना आयोग की प्रथम महिला अध्यक्ष – श्रीमती इंदिरा गांधी
● पद्म भूषण से सम्मानित प्रथम खिलाड़ी – सी. के. नायडू (क्रिकेट, 1956)
● डेविस कप में खेलने वाले प्रथम भारतीय खिलाड़ी – एम. सलीम एवं एस. एम. जेकब (एकल) तथा ए. ए. फैयाज एवं एल. एस. डोने (युगल) (1921)
● अमरीकी सीनेट में प्रवेश करने वाले प्रथम भारतीय – चौधरी सतवीर सिंह
● देश में श्वेत क्रान्ति के प्रणेता – डॉ वर्गीस कूरियन