समसामयिकी 2017 प्रश्नोत्तरी | सामान्य ज्ञान


Study the Current Affairs related knowledge which is equally helpful for all competitive exams. The questions-answer on current affairs for the coming exams as – IAS, PCS, Bank, RRB, SSC and other exams are very important.




1. किस संस्था ने नई कॉरपोरेट घोषणा देने की प्रणाली (सीएएफएस) शुरू की है? – बीएसई
2. देश का सबसे लम्बा केबल ब्रिज किस राज्य में बनाया गया है? – गुजरात
3. भारत और किस देश ने सिनेमा के माध्यम से द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाने के लिए सहमत हो गए? – यूक्रेन
4. देश के पहले हेलीपोर्ट का शुभारम्भ किस स्थान पर किया गया? – रोहिणी, नई दिल्ली
5. किस शहर को दक्षिण अफ्रीका की एजेंसी न्यू वर्ल्ड वेल्थ ने भारत का सबसे अमीर शहर घोषित किया है? – मुंबई
6. सूर्य के रहस्यों का पता लगाने के लिए नासा द्वारा प्रायोजित रोबोटिक मिशन का क्या नाम है? – सोलर प्रोब प्लस
7. हॉकी इंडिया ने नीदरलैंड महिला टीम के किस पूर्व कोच को भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है? – शोर्ड मारिने
8. किस बैंक ने साइबर खतरों पर एक अंतर-अनुशासनात्मक स्थाई समिति का गठन किया है? – भारतीय रिजर्व बैंक
9. स्नानघर में काम आने वाले उत्पाद बनाने वाले कंपनी परीवेयर ने उत्पाद आपूर्ति हेतु किस कम्पनी के साथ समझौता किया? – पतंजलि
10. हाल ही में किसे टोगो का राजदूत नियुक्त किया गया है? – बिरेन्द्र सिंह
11. भारत द्वारा हाल ही में कौन सी सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया? – पृथ्वी
12. किस भारतीय क्रिकेटर को बीसीसीआई द्वारा पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया? – विराट कोहली
13. किस देश ने 26 अटॉल (प्रवाल द्वीप) में से एक फाफू को सऊदी अरब को बेचने का फैसला किया? – मालदीव
14. जानवरों के आधार कार्ड बनाये जाने के लिए कौन सी प्रक्रिया अपनाई जाएगी?   – माइक्रोचिप
15. भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम के लिए किसे कोच नियुक्त किया गया? – लुइस नॉर्टन डी माटोस
16. किस भारतीय नदी के किनारे होने वाली कैंपिंग को लेकर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने सशर्त प्रतिबन्ध हटाने का निर्देश जारी किया? – गंगा
17. भारत के हैदराबाद निवासी उस छात्र का क्या नाम है जिसने 11 वर्ष की आयु में 12वीं की परीक्षा दी? – अगस्त्य जायसवाल
18. बेनामी संपत्ति अधिनियम का उल्लंघन करने पर आयकर विभाग ने कितने साल की सजा का प्रावधान किया? – सात वर्ष
19. पंचकुला की गोल्फर का क्या नाम है जिसने महिला प्रोफेशनल में 2017 के पांचवें चरण का गोल्फ खिताब जीता? – अमनदीप
20. कौन सा देश आईएसएसएफ विश्व कप 2017 में पदक तालिका में सबसे ऊपर स्थान पर है? – चीन
21. भारत ने आईएसएसएफ निशानेबाज़ी विश्व कप में कितने पदक जीतकर 5वें स्थान पर रहा? – 5 पदक
22. सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु केंद्र सरकार ने कितनी योजनाओं हेतु आधार कार्ड को अनिवार्य बना दिया है? – 34
23. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? – टी जैकब
24. किस खिलाड़ी ने दुबई ओपन टेनिस टूर्नामेंट ख़िताब जीता? – एंडी मरे
25. हाल ही में किस स्थान पर भारत का सबसे विशाल तिरंगा फहराया गया? – अटारी बॉर्डर