आज का इतिहास 5 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 5 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1630 – सिखों के सातवें गुरु हर राय का पंजाब के कीरतपुर में जन्म हुआ।
1679 – जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।



1783 – इटली के कालाब्रिया में आये भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गये।
1861 – फिलेडेल्फिया के कोलमैन सेलर्स ने काइनेमैटोस्कोप का पेटेंट कराया।
1870 – फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाई गई।
1881 – स्काटलैंड के इतिहासकार दार्शनिक एवं पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ थामस कारलायल का निधन हुआ।
1900 – अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर के लिये एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1904 – क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।

यह भी जानें : 4 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1916 – हिंदी के लोकप्रिय कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का जन्म हुआ।
1917 – मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।
1922 – उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।
1924 – रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनबीच से हुआ।
1931 – मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी।
1958 – अमेरिकी वायु सेना से टाइबी द्वीप के निकट मार्क 15 आणविक बम, पानी में खो ​गया।
1961 – ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
1967 – अनास्तासियो सोमोजा निकारागुआ के राष्ट्रपति चुने गये।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 6 फरवरी का दिन

1970 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1971 – अपोलो 14 मिशन के अंतरिक्षयात्री चंद्रमा पर उतरे।
1976 – अमिताभ बच्चन के अभिनेता पुत्र अभिषेक बच्चन का जन्म हुआ।
1990 – भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का जन्म हुआ। इन्होंने अब तक 16 टेस्ट में 42 विकेट, 59 वनडे में 61 विकेट और 16 टी-20 में 16 विकेट हासिल किए हैं।
1992 – भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने अपना अंतिम टेस्ट खेलकर क्रिकेट से संन्यास लिया।
1996 – इंग्लैंड में पहली बार जीएम टमाटरों से बनी प्यूरी वहां के बाजारों में बिकनी शुरू हुई।
1999 – दक्षिणी अफ़्रीक़ा के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने संसद में राष्ट्र को संबोधित करके अंतिम भाषण दिया। उसी वर्ष के मई महीने में उन्होंने पद छोड़ दिया।
2007 – भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स अन्तरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।
2008 – भारतीय आमित्क योगी महिर्ष महेश योगी का निधन हुआ।
– पाकिस्तान के विवादस्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर खान को सरकार ने अपने करीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी।
2010 – भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण जीता।