आज का इतिहास 24 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 24 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1483 – प्रथम मुगल शासक बाबर का जन्म हुआ।
1525 – पुर्तगाल के विख्यात कवि लुईस वास कैमुएन्स का पुर्तगाल के लिसबन नगर में जन्म हुआ।



1821 – मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1822 – दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।
1882 – संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान की गई।
1894 – निकारागुआ ने होंडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर कब्जा किया।
1895 – क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरु हुई।

यह भी जानें : 23 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1918 – यूरोपीय देश इस्तोनिया ने रूस से स्वतंत्रता हासिल की।
1924 - प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक तलत महमूद का जन्म हुआ।
1945 – मिस्र और सीरिया ने नाजी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1948 – फिल्म से लेकर राजनीति तक का सफर तय करने वाली जयललिता का जन्म हुआ।
1949 – इजरायल और मिस्र ने संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
– ज़ायोनी शासन और मिस्र के बीच संघर्ष विराम समझौता हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 25 फरवरी का दिन

1961 – मद्रास सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।
1974 – पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर बंगलादेश को मान्यता प्रदान की।
1976 – क्यूबा में संविधान को अंगीकार किया गया।
1991 – अमेरिका और गठबंधन सेनाओं ने इराकी सेना के खिलाफ जमीनी लड़ाई शुरु की।
1998 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का निधन हुआ।
2001 – पाकिस्तान भारत से परमाणु निवारण के लिए वार्ता को तैयार हो गया।
2003 – चीन के जिजियांग प्रान्त में भीषण भूकम्प से 257 मरे।
2004 – रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।
2006 – फिलीपींस में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू किया गया।
2013 – राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।