आज का इतिहास 18 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 18 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1266 – मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह का निधन हुआ।
1486 – बंगाल के आध्यात्मिक गुरु एवं कवि चैतन्य देव का जन्म हुआ।



1614 – जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया।
1836 – महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस का जन्म हुआ।
1905 – इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना श्यामजी कृष्णवर्मा ने लंदन में की।
1911 – विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ। एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई। 10 कि.मी. की इस उड़ान में 6500 पत्र नैनी ले जाए गए।
1925 – हिन्दी की कथाकार एवं निबन्ध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 17 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1926 – फ़्रांस और स्पेन की संयुक्त सेना ने अमीर अब्दुल करीम रैफ़ी के नेतृत्व वाली मोरक्को की सेना के प्रतिरोध को कुचल दिया।
– भारतीय अभिनेत्री नलिनी जयवंत कर जन्म हुआ।
1930 – लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल के नौवे ग्रह रहे प्लूटो की खोज क्लाइड टॉमबामग ने किया।
1946 – मुंबई में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।
1954 – पहले चर्च आॅफ साइंटोलॉजी की स्थापना लॉस एंजिलिस में की गई।
1965 – गाम्बिया देश को ब्रिटेन से स्वाधीनता मिली और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 19 फरवरी का दिन

1971 – भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।
1979 – अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।
– सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।
1996 – लंदन के वेस्ट एन्ड इलाके में एक डबल-डेकर बस में बम धमाके से तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।
2001 – एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।
2007 – दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके से 68 लोग मारे गए।