आज का इतिहास 13 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 13 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1542 – इंग्लैंड की रानी कैथरीन हवाई को मृत्यु दंड दिया गया।
1575 – फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक हुआ।



1633 – गैलिलियो नास्तिकता के आरोप की सुनवाई के लिए रोम पहुंचा।
1668 – लिस्बन संधि में स्पेन ने पुर्तगाल को मान्यता दी।
1689 – ब्रिटेन के राजा विलियम त्रितीय और रानी मेरी द्वितीय की ताजपोशी के समारोह में बिल आफ़ राइट्स नामक घोषणापत्र पढ़ा गया। इसके साथ ही ब्रिटेन की शासन व्यवस्था सशर्त राजशाही में परिवर्तित हो गयी।
1693 – अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला।
1713 – मुगल शासक जहांदार शाह की गला दबाकर हत्या हुई।

यह भी जानें : 12 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1788 – गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग पर ब्रिटेन की निचली सदन में भारत में अत्याचार के मामले में मुकदमा चला लेकिन बरी किये गये।
1795 – अमेरिका में पहला स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुला।
1856 – ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ अवध का भी अधिग्रहण किया।
1879 – भारत के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय नेताओं में से एक सरोजनी नायडू का जन्म हुआ।
1883 – जर्मनी के संगीतकार रिचर्ड वैगनर का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1920 – स्विटजरलैंड लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
1941 – जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया।
1945 – सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 14 फरवरी का दिन

1959 – बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई।
1966 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1974 – असंतुष्ट नोबेल विजेता अलेक्जेंडर सोलजेनिट्सिन को सोवियत संघ से निकाला गया।
1984 – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डाक का शुभारंभ किया।
1990 – अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने जर्मनी को फिर से एकीकृत करने की सहमति दी।
1991 – अमेरिका ने इराक पर बम बरसाये जिसमें 334 लोग मारे गये।
2001 – मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई।
2010 – महाराष्ट्र के पुणे में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के नजदीक बेकरी में शाम को हुए बम विस्फोट हुआ।
2014 – चीन के कैली शहर में एक अवैध जुआ घर में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गयी तथा 17 लोग घायल हो गये।