आज का इतिहास 12 फरवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 12 फरवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1502 – वास्को-डी-गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए जहाज में लिस्बन से रवाना हुआ।
1742 – महान मराठा राजनयिक नाना फडनविस का जन्म हुआ।



1762 – ब्रिटेन की नौसेना ने कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर कब्जा किया।
1771 – गुस्टाव तृतीय स्वीडेन के राजा बने।
1804 – जर्मनी के प्रख्यात दार्शनिक एवं विचारक इमैनुएल कांट का 80 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1809 – अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जन्म हुआ।
– मशहूर भू-विज्ञानी चार्ल्स डार्विन का जन्म हुआ।
1818 – दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली।
1855 – अमेरिकी में मिचीगन विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

यह भी जानें : 11 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1871 – एक ईसाई मिशनरी, शिक्षाविद् एवं भारत में समाज सुधारक चार्ल्स फ्रीर एंड्रयूज का इंग्लैंड के न्यूकैसल में जन्म हुआ।
1882 – नीदरलैंड के एमेस्टरडम में सोशल डेमोक्रेटिक संघ की स्थापना हुई।
1912 – चीन ने ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया।
– चीन में सोन-येत-सेन के नेतृत्व में सैनिकों और जनता के विद्रोह के बाद इस देश में मंचू वंश का राज समाप्त हुआ और उसका स्थान लोकतांत्रिक व्यवस्था ने ले लिया।
1922 – गांधी जी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिये मनाया।
1925 – उत्तरी यूरोप के बाल्टिक देश इस्टोनिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।
1928 – गांधी जी ने बारदोली में सत्याग्रह की घोषणा की।
1938 – जर्मनी की सेना ने ऑस्ट्रिया में प्रवेश किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 13 फरवरी का दिन

1948 – मिस्र के विख्यात संघर्षकर्ता और इख़वानुल मुसलमीन संगठन के संस्थापक हसन-अल-बन्ना को ब्रिटेन और तत्कालीन मिस्री नरेश मलिक फ़ारुक़ ने षडयंत्र रच कर शहीद करवा दिया।
1953 – सोवियत संघ ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।
1975 – भारत ने खुद को चेचक मुक्त घोषित किया।
1979 – ईरान के प्रधानमंत्री बख्तियार ने सेना का समर्थन खोने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया।
1994 – नेशनल गैलरी आॅफ नॉर्वे से एडवर्ड मुंक की विख्यात पेटिंग 'द स्क्रीम' चोरी हुई।
1999 – अमेरिकी सीनेट ने महाभियोग के मामले में राष्ट्रपति बिल ​क्लिंटन को बरी किया।
2002 – ईरान के एक विमान के खुर्रमबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण 119 लोगों की मौत हुई।
– यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच का मुकदमा अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण में शुरू हुआ।
2013 – उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।