इतिहास के पन्‍नों में आज 26 फरवरी का दिन (देश-विदेश)


इतिहास के पन्‍नों में आज यानि 26 फरवरी का दिन की प्रमुख घटनाएं जैसे पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह हुआ, क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन हुआ इत्यादि घटित हुई। अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–




26 फरवरी, 320 – चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया।
26 फरवरी, 1832 – पोलैंड के संविधान को हटाया गया।
26 फरवरी, 1857 – पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह हुआ।
26 फरवरी, 1858 – असम शाही परिवार काे फिर से गद्दी दिलाने के प्रयासों के कारण दीवान मणिराम दत्ता और पियाली बरूआ काे फांसी पर चढाया गया।
26 फरवरी, 1863 – अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किये।
26 फरवरी, 1921 – ईरान और पूर्व सोवियत संघ के मध्य मित्रता के समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
26 फरवरी, 1925 – तुर्की सरकार के खिलाफ जेहाद शुरू हुआ।
26 फरवरी, 1936 – जापान में सेना ने तख्तापलट किया।

यह भी जानें : 25 फरवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

26 फरवरी, 1958 – पाकिस्तान के कोट दी जी सिंध प्राप्त के स्थान पर एक प्राचीन सभ्यता के अवशेष बरामद हुए जो मोहनजोदड़ो की सभ्यता से भी लगभग तीन सौ वर्ष पुराने थे।
26 फरवरी, 1966 – स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामाेदर सावरकर का निधन हुआ।
26 फरवरी, 1972 – राष्ट्रपति वी.वी. गिरि ने वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन देश को समर्पित किया।
26 फरवरी, 1975 – देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित किया गया।
26 फरवरी, 1991 – इराकी फौज ने अमरीका और सहयोगी सेना की ओर से किए गए हमले के बाद कुवैत सिटी शहर छोड़ा।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 27 फरवरी का दिन

26 फरवरी, 1993 – न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में छह लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए।
26 फरवरी, 1994 – उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत हुआ।
26 फरवरी, 1995 – कॉपीराइट मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता हुआ।
26 फरवरी, 1999 – पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।
26 फरवरी, 2001 – क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन हुआ।
– आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया।
26 फरवरी, 2004 – मैसेडोनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु हुई।
26 फरवरी, 2006 – परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता हुआ।
26 फरवरी, 2007 – नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा हुई।
26 फरवरी, 2008 – भारत परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।