आज का इतिहास 9 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 9 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1718 – फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1768 – फ़्रांस के क्रान्तिकारी नेता लैज़ेर होश का जन्म हुआ।



1792 – तुर्की और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1873 – 19वीं शताब्दी के सबसे साहसी यूरोपीय शासकों में गिने जाने वाले नेपोलियन बोनापार्ट तृतीय का निधन हुआ।
1915 – महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद बांबे (अब मुंबई) पहुंचे।
1922 – भारतीय जैव रसायनशास्त्री एवं चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हरगोविंद खुराना का जन्म हुआ।

यह भी जानें : 8 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1934 – हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्व गायक महेन्द्र कपूर का जन्म हुआ।
1941 – यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में छह हजार यहूदियों की हत्या हुई।
1951 – अमेरिका के न्यूयॉर्क में आधिकारिक रूप से संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय खुला।
1960 – मिस्र में नील नदी पर आसवान नामक बांध का निर्माण आरंभ हुआ।
1964 – पनामा नहर पर अमरीकी ध्वज फहराए जाने के बाद पनामा में अमरीका के विरुद्ध विद्रोह में तीव्रता आ गयी जिसके दौरान अमरीकी सैनिकों ने बहुत से लोगों को हताहत और घायल कर दिया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 10 जनवरी का दिन

1968 – वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज जिमी एडम्स का जन्म हुआ। इन्होंने 54 टेस्ट में 3012 और वनडे में 2204 रन बनाए।
1970 – सिंगापुर में संविधान अपनाया गया।
1974 – हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक, गीतकार, गायक और अभिनेता फरहान अख्तर का जन्म हुआ।
1982 – पहला भारतीय वैज्ञानिक अभियान दल अंटार्कटिका पहुंचा।
2011 – ईरान एयर की फ्लाइट नं 277 दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें 77 लोगों की मौत हुई।
2012 – लियोनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का बैलोन डी’ओर (सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर) पुरस्कार जीता।