आज का इतिहास 8 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 8 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1026 – सुल्तान महमूद ने सोमनाथ मंदिर को लूट कर उसे नष्ट कर दिया।
1642 – इटली के भौतिकशास्त्री खगोल शास्त्री और विद्वान गैलीलियो गैलीले का 78 वर्ष की आयु में निधन हुआ।



1790 – अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को सम्बोधित किया।
1800 – नौवी की दूसरी लड़ाई में आस्ट्रिया ने फ्रांस को हराया।
1856 – डॉ. जॉन वीच ने 'बोरैक्स' (हाइड्रेटेड सोडियम बोरेट) की खोज की।
1884 – बंगाल के राष्ट्रवादी नेता और ब्रह्मसमाज के वक्ता केशव चन्द्र सेन का कलकत्ता (अब कोलकता) में निधन हुआ।

यह भी जानें : 7 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1889 – हर्मन होलैरिथ को पंच कार्ड टैब्युलेटिंग मशीन के आविष्कार का पेटेंट मिला।
1908 – मशहूर अभिनेत्री मैरी नादिया वाडिया का जन्म हुआ।
1912 – अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस का गठन हुआ।
1929 – नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफोन संपर्क स्थापित हुआ।
1935 – एएसी हार्डी ने स्पेक्ट्रोमीटर का पेटेंट कराया।
1941 – भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी प्रणवानंदा महाराज का निधन हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 9 जनवरी का दिन

1952 – जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया।
1961 – अल्जीरिया की स्वाधीनता को लेकर फ्रांस में जनमत संग्रह कराया गया। जिसमें अल्जीरिया में पक्ष में केवल 69 प्रतिशत मतदान हुआ।
1965 – भारतीय सिनेमा की पहली फिल्म 'दो बीघा जमीन' जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वाहवाही बटोरी, इसके फिल्मकार बिमल रॉय का निधन हुआ।
1968 – अमरीका में कालों के संघर्ष के नेता मार्टिन लूथर किंग को अज्ञात आक्रमणकारियों ने गोली मार दी जिससे उनकी मृत्यु हो गयी।
1973 – रूस का स्पेस मिशन ल्यूना 21 लांच किया।
1984 – पहली भारतीय महिला पायलट सुषमा मुखोपाध्याय का निधन हुआ।
1991 – आॅस्ट्रेलिया के माध्यम तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का जन्म हुआ। इनके नाम अब तक 26 टेस्ट में 109 विकेट और 29 वनडे मैचों में 45 विकेट दर्ज है।
1995 – समाजवादी चिंतक, स्वतंत्रता सेनानी और राम मनोहर लोहिया तथा जयप्रकाश नारायण के निकट सहयोगी रहे मधु लिमाये का निधन हुआ।