आज का इतिहास 7 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 7 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1761 – पानीपत की तीसरी लड़ाई में अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली ने मराठों को हराया।
1789 – अमेरिकी जनता ने जॉर्ज वाशिंगटन को देश का पहला राष्ट्रपति चुने जाने के लिए मतदान किया।



1797 – इटली ने अपने मौजूदा राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया।
1890 – विलियम बी. परविस को फाउंटेन पेन का आविष्कार का पेटेंट मिला।
1927 – पहली ट्रांस-एटलांटिक व्यावसायिक टेलीफोन सेवा न्यूयॉर्क से लंदन के बीच शुरू हुई।
1929 – मदर टेरेसा ने कलकत्ता (अब कोलकाता) पुहंचकर गरीब और रोगग्रस्त लोगों के बीच काम शुरु किया।
1943 – वाई-फाई के जनक मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का निधन हुआ।

यह भी जानें : 6 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1953 – अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी ट्रूमैन ने हाइड्रोजन बम के निर्माण की घोषणा की।
1959 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने क्यूबा में फिदेल कास्त्रो की नई सरकार को मान्यता प्रदान किया।
1967 – हिंदी सिनेमा जगत के किरदारों में नए सिरे से जान डालने वाले इरफान खान का जन्म हुआ।
1972 – स्पेन के इबीसा क्षेत्र में विमान दुर्घटना में छह चालक दल समेत 108 यात्रियों की मौत हुई।
1979 – वियतनाम की सेना द्वारा कम्बोडिया पर आक्रमण के बाद इस देश के तानाशाह पोलपोट भाग निकले। हंग सामरीन के नेतृत्व में नयी सरकार सत्ता में आयी।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 8 जनवरी का दिन

1980 – आपातकाल के तीन साल बाद भारी बहुमत के साथ इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी हुई।
1984 – ब्रुनेई, दक्षिण-पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन 'आशियान' का छठा सदस्य बना।
1986 – अमेरिका के राष्ठ्रपति रोनाल्ड रीगन ने लीबिया के खिलाफ आथिर्क प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
1986 – मिस्र के सीना मरुस्थल की जेल में इस देश के सीमा सुरक्षा बल के जवान सुलैमान ख़ातिर की हत्या कर दी गयी।
1987 – कपिलदेव ने टेस्ट क्रिकेट में तीन सौ विकेट पूरे किये।
1990 – पिछले 800 सालों में पहली बार पीसा की झुकती हुई मीनार को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया।
1894 – विलियम केनेडी डिकसन को चलचित्र (मोशन पिक्चर) का पेटेंट मिला।
2015 – पेरिस में दो बंदूकधारियों ने ‘चार्ली आब्दो’ पत्रिका के कार्यालय पर हमला किया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए।
– यमन की राजधानी सना में एक पुलिस कॉलेज के बाहर हुए कार बम धमाके में 38 लोगों की मौत और 63 से अधिक लोग घायल हुए।