आज का इतिहास 6 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 6 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1316 – खिलजी वंश के शासक सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का निधन हुआ।
1664 – छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।



1824 – फ़्रांस के लेखक और साहित्यकार एलेग्ज़न्डर डोमा कनिष्ठ का पेरिस में जन्म हुआ।
1838 – पहली बार दुनिया के सामने एल्फ्रेड वेल और सैम्युएल मोर्स ने विद्युत टेलीग्राफ का सफल प्रदर्शन किया।
1861 – रोमानिया देश अस्तित्व में आया।
1885 – आधुनिक भारत के दिग्ग्ज हिंदी कवि और लेखकों में से एक भारतेंदु हरिश्चंद्र का निधन हुआ।
1907 – मारिया मॉन्टेसरी ने पहला स्कूल और कामकाजी वर्ग के बच्चों के लिए रोम, इटली में डेकेयर सेंटर खोला।
1912 – एल्फ्रेड वेगेनर ने महाद्वीपीय विस्थापन के सिद्धान्त को प्रस्तुत किया।
1918 – जर्मनी ने फिनलैंड की स्वतंत्रता को मान्यता दी।

यह भी जानें : 5 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1919 – अमरीका के 26वें राष्ट्रपति थ्योडर रोज़वेल्ट का निधन हुआ।
1928 – भारतीय मराठी नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का कोल्हापुर में जन्म हुआ।
1929 – मदर टेरेसा भारत में रोगियों और गरीब लोगों की सेवा करने के लिए कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटी।
– योगोस्लाविया के राजा एलेग्ज़न्डर ने इस देश के संविधान को निरस्त और सरकार को अपदस्थ करके तानाशाही शासन व्यवस्था की स्थापना की।
1939 – समाचार पत्रों में प्रतिदिन प्रकाशित कॉमिक स्ट्रिप 'सुपरमैन' की शुरुआत हुई।
1946 – वियतनाम में पहले आम चुनाव हुए।
1947 – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन का विभाजन स्वीकार किया।
1950 – ब्रिटेन ने चीन की कम्युनिस्ट सरकार को मान्यता प्रदान किया।
1955 – मिस्टर बीन के किरदार से दुनिया भर को दीवाना बनाने वाले सर रोवन सेबेस्टियन का ने दुनिया में रखा पहला कदम।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 7 जनवरी का दिन

1959 – महान आॅलराउंडर कपिल देव का चंडीगढ़ में जन्म हुआ। उनकी कप्तानी में भारत 1983 विश्व कप के फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार चैंपियन बना।
1967 – संगीत की दुनिया के बेताज बादशाह अल्‍लाह रक्‍खा रहमान (ए.आर.रहमान) का जन्‍म हुआ।
1976 – चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1977 – रॉक बैंड 'सेक्स पिस्टल्स' के सार्वजनिक तौर पर ख़राब बर्ताव की वजह से उनके साथ अपना क़रार रद्द कर दिया।
1983 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को पहली बार आंध्र प्रदेश और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा।
1987 – कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के खगोलशास्त्रियों ने 12 अरब प्रकाश वर्ष दूर आकाशगंगा के निर्माण की पहली झलक देखी।
1989 – इंदिरा गांधी की हत्या के दोनों दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह फांसी दी गई।
1992 – जॉंर्जिया के राष्ट्रपति वियाद गैम्साखुर्दिया देश से भाग निकले। उनके भागने के समय जार्जिया की संसद में विद्रोहियों ने आग दी थी।
2003 – रूस ने संयुक्त राष्ट्र से बिना अनुमति लिये इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई पर अमेरिका को चेतावनी दी।
2008 – अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में आए तूफान से भारी तबाही हुई।
2010 – नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो रेलों का परिचालन आरंभ हुआ।
2012 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत हुई और 63 घायल हुए।