आज का इतिहास 28 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 28 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1684 – जर्मनी के संगीतकार जार्ज फ़्रेडरेक हेंडल का जन्म हुआ।
1725 – रूस में रोमानोफ़ परिवार के तीसरे नरेश पीटर महान का 53 वर्ष की आयु में निधन हुआ। वे सन 1696 ईसवी को सिंहासन पर बैठे।



1819 – सर स्टैमफोर्ड रैफल्स ने सिंगापुर की खोज की।
1835 – पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज शुरु हुआ।
1846 – अलीवाल के युद्ध में ब्रिटिश सेना ने रंजोध सिंह की सेना को हराया।
1860 – ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से निकारागुआ को मास्क्विटो तट लौटा दिया।
1865 – पंजाब केसरी के नाम से मशहूर स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का पंजाब में जन्म हुआ।

यह भी जानें : 27 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1878 – अमेरिका के न्यू हेवन में पहला टेलीफोन एक्सचेंज बना।
– कॉलेज से प्रकाशित होने वाले पहले दैनिक समाचार पत्र येल डेली न्यूज का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
1882 – मोरक्को के राष्ट्रवादी और स्वतंत्रताप्रेमी नेता अमीर अब्दुल करीम रीफ़ी का जन्म हुआ।
1887 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टॉवर का काम शुरू।
1899 – भारतीय सेना के पहले भारतीय सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का जन्म हुआ।
1928 – देश के प्रमुख फिजिस्ट राजा रामन्ना का जन्म हुआ।
1930 – मेवाती घराने से ताल्लुक रखने वाले शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का जन्म हुआ।
1932 – जापानी सेना ने शंघाई पर हमला कर दिया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 29 जनवरी का दिन

1933 – कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में पढ़े भारतीय मुस्लिम और नेशनल मुस्लिम मूवमेंट के संस्थापक रहमत अली चौधरी ने देश में मुस्लिम बहुल राज्यों के संघ का नाम पाकिस्तान सुझाया।
1935 – आइसलैंड गर्भपात को वैध घोषित करने वाला पहला पश्चिमी देश बना।
1942 – जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेंगाजी पर कब्जा किया।
1950 – हीरालाल जे कानिया स्वतंत्र भारत के उच्चतम न्यायालय के पहले मुख्य न्यायाधीश बने।
1961 – एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री की आधारशिला बेंगलुरु में रखी गयी।
1986 – अंतरिक्ष यान चैलेंजर अपनी 10वीं उड़ान भरने के 73 सेकंड बाद हुए विस्फोट में नष्ट हो गया, इसमें सवार सभी 7 अंतरिक्षयात्री मारे गए।
1990 – रोमानिया में सत्ता परिवर्तन की मांग को लेकर व्यापक प्रदर्शन हुआ।
1999 – भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म हुआ।
2007 – मशहूर संगीतकार ओ.पी. नैयर का निधन हुआ।
2010 – बंगलादेश के राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के पांचों दोषियों को फांसी दी गयी।
2012 – नाइजीरिया के कानो में हुए बम विस्फोट में 185 लोगों की मौत हुई।