आज का इतिहास 27 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 27 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1756 – ऑस्ट्रिया के संगीतकार वुल्फ़गैंग मोज़र्ट का सेल्ज़बर्ग नगर में जन्म हुआ।
1823 – अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।



1880 – थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।
1888 – नेशनल ज्योग्राफिक सोसायटी का वाशिंगटन में आयोजन हुआ।
1891 – पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।
– रूस के प्रसिद्ध लेखक लिया एरेनबर्ग का जन्म हुआ।
1897 – ब्रिटिश सैनिकों ने घाना के बीडा गोल्ड कॉस्ट पर कब्जा किया।
1900 – जर्मन शोधकर्ता फ़ेलिक्स हाफ़मैन ने पहली बार दर्द की दवा बनायी। इस दवा को इस समय एस्प्रीन कहा जाता है।

यह भी जानें : 26 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं
1905 – मौरिस राउविएर ने फ्रांस में सरकार बनायी।
1915 – अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।
1926 – स्कॉटिश वैज्ञानिक जॉन लोगी बेयर्ड ने टेलीविजन को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया। इसे उस समय टेलीवाइजर का नाम दिया गया था।
1943 – अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।
1948 – पहली बार पहला टेप रिकॉर्डर बिका।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 28 जनवरी का दिन

1959 – नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधारशिला रखी गयी।
1967 – अपोलो 1 दुर्घटना में तीन अंतरिक्षयात्रियों की मौत हो गई। केप कैनेडी में रिहर्सल के दौरान अपोलो अंतरिक्षयान में आग लगने से तीन अमेरीकी अंतरिक्षयात्रियों की मौत हो गई।
1969 – बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फांसी की सज़ा सुनायी गयी।
1973 – चार वर्षों की बातचीत के बाद अमरीका और उत्तरी वियतनाम के बीच संघर्षविराम समझौता हुआ।
1974 – राष्ट्रपति वी. वी. गिरी ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।
1988 – पहली बार हेलीकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।
2013 – अफगानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।
– मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत हुई और 630 लोग घायल हो गए।