आज का इतिहास 10 जनवरी (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 10 जनवरी को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1616 – ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में जहांगीर से मुलाकात की।
1623 – इटली के वेनीज़ नगर में गाज़ेट नामक विश्व का पहला समाचार पत्र प्रकाशित हुआ।



1692 – कोलकाता के निर्माता के रूप में जाने जाने वाले जाब चार्नोक का निधन हुआ।
1824 – ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोज़फ ऐस्पीडियन ने सीमेंट बनाई। उनकी इस उपलब्धि को निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति समझा जाता है।
1836 – प्रोफेसर मधुसूदन गुप्ता ने पहली बार मानव शरीर की आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।
1863 – लंदन में विश्व की पहली भूमिगत रेल सेवा शुरू हुई।
1912 – ब्रिटिश नरेश जार्ज पंचम और रानी मैरी ने भारत छोड़ा।

यह भी जानें : 9 जनवरी की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1916 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस ने ओटोमन साम्राज्य को हराया।
1920 – जेनेवा में लीग आफ नेशन्स ने औपचारिक रुप से अपना कार्य आरंभ किया। प्रथम विश्व युद्ध के बाद यह संगठन अस्तित्व में आया था।
1920 – वार्सा संधि के आधिकारिक तौर पर प्रभाव में आने से प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1940 – जाने-माने गायक, गीतकार एवं अभिनेता के.जे. येसुदास का जन्म हुआ।
1946 – लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
1954 – ब्रिटेन का कॉमेट जेट भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें विमान में सवार सभी 35 लोग मारे गए थे। कॉमेट दुनिया का पहला जेट विमान था जिसे ब्रिटेन ने बनाया था।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 11 जनवरी का दिन

1963 – भारत सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की। जिसके तहत 14 कैरेट से अधिक के गहनों पर पाबंदी लगा दी।
– स्वीज़रलैंड के सोलवेल और टाइट्स (titus) नाम के दो व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक घड़ी बनाने में सफल हुए। इस घड़ी में चाबी भरने की आवश्कता नहीं होती थी।
1972 – पाकिस्तान में जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद शेख मुजीबुर रहमान राष्ट्रपति के रूप में स्वतंत्र राष्ट्र बने बंगलादेश पहुंचे।
1974 – फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन का जन्म हुआ।
1991 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव जेवियर पेरेज़ द कुइयार खाड़ी युद्ध टालने की अपनी आखिरी कोशिश के तहत इराक़ की राजधानी बगदाद गए थे।
1996 – जॉर्डन के शाह हुसैन अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर देश के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे थे।
2005 – बांग्लादेश ने चिटागांग में खेले गए टेस्ट क्रिकेट मैच में जिम्बाब्वे को 226 रन से हराकर अपने क्रिकेट इतिहास की पहली जीत दर्ज की।
2013 – पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लाेगों की मौत हुई और 270 लोग घायल हुए।