आज का इतिहास 08 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 08 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1863 – चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से 2500 लोगों की मौत हुई।



1868 – जापान में शोगोन अर्थात सैनिक अधिकारियों की सरकार गिर गयी और उसके बाद इस देश में राजनैतिक सामाजिक और संस्कृतिक सुधार आरंभ हुआ।
1875 – महान उदारवादी नेता तेज बहादुर सप्रू का अलीगढ़ में जन्म हुआ।
1879 – महान क्रांतिकारी यतीन्द्र नाथ मुखर्जी उर्फ बाधा जतिन का जन्म हुआ।
1881 – यूरोपीय देश आस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
1900 – भारत के आधुनिक नृत्य के जन्मदाता नर्तक एवं नृत्य निर्देशक पंडित उदय शंकर का जन्म हुआ।
1914 – फॉकलैंड का जल युद्ध एटलांटिक महासागर में इसी नाम के द्वीपों के आस पास ब्रिटेन और जर्मनी के बीच लड़ा गया।

यह भी जानें : 07 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1923 – जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।
1931 – दूरसंचार में उपयोग होने वाले कोएक्सिएल केबल का अमेरिका में पेटेंट कराया।
1935 – बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म हुआ।
1941 – अमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1956 – आॅस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सोलहवें ओलंपियाड खेल का समापन हुआ।
1967 – पहली पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
1976 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 09 दिसंबर का दिन

1980 – संगीत बैंड बीटल के सदस्य जॉन लेनन को इसी दिन में न्यूयॉर्क स्थित उनके अपार्टमेंट के बाहर एक अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मार दी थी।
1982 – कोलंबिया के लेखक गैब्रिएल गार्सिया मार्केज को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1983 – ब्रितानी उच्च सदन हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स ने सदन की सीधी कार्यवाही टेलिविज़न पर दिखाने के पक्ष में मतदान किया था।
1987 – विश्व की दो महाशक्तियों अमरीका और सोवियत संघ के नेताओं ने ऐसी पहली संधि पर दस्तख़त किया जिसमें भूमि आधारित परमाणु हथियारों के जख़ीरे को कम करने का प्रावधान था।