आज का इतिहास 06 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 06 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1732 – ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स का जन्म हुआ।



1774 – आॅ​स्ट्रिया राजकीय शिक्षा व्यवस्था लागू करने वाला पहला देश बना।
1768 – एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
1877 – पहली बार मनुष्‍य की आवाज रिकॉर्ड हुई, थॉमस एडिसन ने सबसे पहले कहा 'री हेड अ लिटिल लेम्‍ब'।
– द वॉशिंगटन पोस्ट के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
1907 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।
1917 – फिनलैंड ने रुस के आधिपत्य से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1921 – ब्रिटिश और आइरिश प्रतिनिधियों ने एंग्लो-आइरिश संधि पर हस्ताक्षर किए।
1946 – होमगार्ड संगठन की स्थापना हुई।

यह भी जानें : 05 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1956 – बहुजन राजनीतिक नेता और संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का निधन हुआ।
1958 – इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम आरंभ हुआ। इसकी खुदाई का काम 6 वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद 14 अगस्त सन 1964 को पूरा हुआ।
1977 – ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट में आॅस्ट्रेलिया ने भारत को 16 रन से हराया। इसमें ओवर 8 गेंद वाले थे। अपने पहले मैच में वायने क्लार्क ने आठ विकेट झटके।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 07 दिसंबर का दिन

1978 – स्पेन के नागरिकों ने 40 साल के तानाशाही शासन के बाद लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान किया।
1983 – येरुशलम में बस में हुये धमाके से इजरायल के छह नागरिकों की मौत हुई।
1987 – मिग 29 भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ, इसे 'बाज' नया नाम दिया गया।
1990 – युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।
1992 – अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा को उग्र हिंदू कारसेवकों ने गिरा दिया। इसके फलस्वरुप हुई हिंसा में करीब 400 लोग मारे गये।
1998 – ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।
2012 – मिस्त्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।