आज का इतिहास 27 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 27 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1571 – जर्मनी के गणितज्ञ और खगोलशास्त्री यूहान केपलर का जन्म हुआ। खगोल शास्त्र से संबंधित उनके तीन नियम केपलर नियम के नाम से प्रसिद्ध है।
1797 – प्रसिद्ध उर्दू कवि मिर्जा गालिब का उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्म हुआ।



1822 – फ़्रांस के चिकित्सक और रसायनशास्त्री लुईस पास्चर का जन्म हुआ।
1825 – स्टीम इंजन वाले पहले पब्लिक रेलवे का निर्माण इंग्लैंड के स्टॉकटन और डार्लिंगटन के बीच पूरा हुआ।
1861 – कलकत्ता (अब) कोलकाता में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न हुई।
1911 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।

यह भी जानें : 26 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1923 – फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का निधन हुआ।
1934 – पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
1939 – तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत हुई।
1940 – क्रिकेट के अंपायर डेविड शेपर्ड का जन्म हुआ। पूर्व बल्लेबाज शेपर्ड ने 282 प्रथम श्रेणी मैचों में 10,672 रन बनाए थे। इन्होंने रिकॉर्ड छह विश्व कप में अंपायरिंग की।
1949 – नीदरलैंड ने आधिकारिक रूप से इंडो​नेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।
1945 – 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना हुई। इस संस्था का उद्देश्य विदेशी मुद्रा के मूल्यों को स्थिर रखना, वाणिज्य विकास और प्रगति को सुचारू बनाना आदि है।
1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के समाप्ति के बाद मास्को के एतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर कोरिया प्रायद्वीप जो एक देश समझा जाता था दो भागों में विभाजित हो गया।
1960 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1961 – बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
1965 – बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का जन्म हुआ।
1966 – दुनिया की सबसे लंबी गुफा 'केव आॅफ स्वैलोज़' की खोज एक्विसमोन, मैक्सिको में की गई।
1968 – चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा।
1972 – उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।
1975 – झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत हुई।
1979 – सोवियत सेना ने अफगानिस्तान पर हमला किया।
2007 – पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की रावलपिंडी में हत्या कर दी गई।
2013 – हिंदी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता और शानदार अदाकार फारुक शेख का निधन हुआ।