आज का इतिहास 25 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 25 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

597 ईस्वी – ब्रिटेन ने जूलियन कैंलेंडर को लागू किया।
800 ईस्वी – पोप तृतीय ने चार्ल्स महान को रोमन सम्राज्य का सम्राट घोषित किया।



1599 – ब्राजील के नटाल शहर की स्थापना की गई।
1665 – लुई चौदहवें के शासनकाल में ब्रिटेन से राजनैतिक, आर्थिक व साम्राज्यवादी मामलों में प्रतिस्पर्धा के लिए भारत में फ़्रांस की ईस्ट इंडिया कम्पनी का गठन हुआ।
1763 – भरतपुर के महाराजा सूरजमल की हत्या हुई।
1771 – मुगल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण के तहत दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।
1818 – पहला ज्ञाप क्रिसमस कैरोल 'साइलेंट नाइट होली नाइट' आॅस्ट्रेलिया के चर्च में गाया गया।
1861 – समाजसेवी और एवं काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता नेता मदन मोहन मालवीय का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म हुआ।
1868 – विरोध के बावजूद तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ए जॉनसन ने गृहयुद्ध में शामिल विद्रो​हियों को आम माफी दी।

यह भी जानें : 24 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1876 – पाकिस्तान के संस्थापक और काएदे आजम कहे जाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना का कराची में जन्म हुआ।
1878 – डॉक्टर चार्ल्स ड्राइस्डेल ने एक लेख लिख पहली बार तंबाकू से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।
1892 – स्वामी विवेकानंद कन्याकुमारी में समुद्र के मध्य स्थित चट्टान पर तीन दिन तक ठहरे।
1901 – बेल्जियम के प्रख्यात भौतिकशास्त्री व आविष्कारक ज़ोनेबे ग्राम का 75 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1924 – पहला अखिल भारतीय कम्युनिस्ट कांफ्रेंस कानपुर में संपन्न।
– देश के 10वें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्म हुआ।
1946 – ताईवान में संविधान को स्वीकार किया गया।
1947 – चीन में संविधान प्रभाव में आया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 26 दिसंबर का दिन

1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1972 – भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का तमिलनाडु की राजधानी मद्रास (अब चेन्नई) में निधन हुआ।
1974 – रोम जा रहे एयर इंडिया के विमान बोइंग 747 का अपहरण हुआ।
– पहली बार वैज्ञानिकों ने फेरोन गैस से ओजोन की परत को नुकसान होने की जानकारी दी।
1977 – दुनिया के मशहूर अभिनेता चार्ली चैप्लिन का निधन हुआ।
1984 – इंग्लैंछ के बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक का जन्म हुआ। इन्होंने अपने करियर में अब तक 140 टेस्ट में 11057 रन और 92 वनडे मैचों में 3204 रन बनाए है।
1994 – भारत के 7वें राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह का चंड़ीगढ़ में निधन हुआ।
1998 – रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाये जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
2008 – भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी।
2012 – दक्षिणी कजाखस्तान के शिमकेंट शहर में एन्टोनोव कम्पनी का एएन-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई।