आज का इतिहास 15 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 15 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1516 – दक्षिणी अमरीकी देश अर्जेनटइना की खोज के बाद, स्पेन के आप्रवासियों का पहला गुट इस स्थान पर पहुँचा। इस प्रकार इस देश पर स्पेन का अधिकार आरंभ हुआ।



1749 – छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत हुई।
1794 – फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया।
1803 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया।
1852 – एफिल टावर बनाने वाले फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का जन्म हुआ।
– फ्रांस के भौतिकशास्त्री तथा प्रसिद्ध आविष्कारक हेनरी बेकरेल का पेरिस में जन्म हुआ। उन्होंने 1896 ईसवी में ऐसे पदार्थ की खोज की जो रेडियो धार्मिता की विशेषता रखता था।

यह भी जानें : 14 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1859 – पोलैंड के प्रसिद्ध लेखक, चिकित्सक और शब्दकोश विशेषज्ञ डॉक्टर एल एल ज़ामेनहोफ़ का जन्म हुआ।
1916 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया।
1917 – मोलदावियन गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1939 – अमेरिका के डेलावेयर में पहली बार नॉयलन के धागों का व्यवसायिक उत्पादन शुरू हुआ।
1950 – भारत रत्न से अलंकृत और स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री तथा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हुआ।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 16 दिसंबर का दिन

1953 – भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।
1961 – नाजी तानाशाह अडोल्फ हिटलर के यहूदी नरसंहार में व्यवस्थित कत्लेआम के आयोजक आडोल्फ आइषमन को मौत की सजा सुनाई गई।
1964 – कनाडा ने अपने राष्ट्रीय ध्वज में मैपल लीव को जगह दी।
1965 – बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।
1966 – दुनिया की सबसे बड़ी एनीमेशन कंपनी के संस्थापक वॉल्ट डिज़नी का निधन हुआ।
– वेस्टइंडीज के आॅलराउंडर कार्ल हूपर का जन्म हुआ। इनके नाम 102 टेस्ट में 5762 रन और 114 विकेट तथा 227 वनडे में 5761 रन और 193 विकेट दर्ज है।
1973 – अरब इसराइल युद्ध के चलते अरब तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने अमरीका को तेल बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया। जिससे तेल की क़ीमतें तीन डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर अचानक 11 डॉलर प्रति बैरल तक जा पहुंचीं।
1975 – पश्चिमी सहरा को छोड़ने की स्पेन की घोषणा के बाद से इस क्षेत्र पर स्पेन का अधिकार समाप्त हुआ।
1976 – न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
– फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया का सिक्किम में जन्म हुआ।
1991 – जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे सिनेमा जगत में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।
2001 – ग्यारह सालों तक बंद रहने के बाद दुनिया के एक अजूबे पीसा की मीनार को जनता के लिए फिर से खोला गया।