आज का इतिहास 12 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 12 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

323 – वेनिस में जन्में इटली के पर्यटक मार्कों पोलो का 69 वर्ष की आयु में निधन हुआ।



1787 – पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला दूसरा प्रांत बना।
1800 – वाशिंगटन डीसी को अमेरिका की राजधानी बनाया गया।
1822 – अमेरिका द्वारा मेक्सिको को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।
1872 – स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष बालकृष्ण शिवराम मुंजे का जन्म हुआ।
1884 – आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया।
1901 – जी. मारकोनी ने पहली बार अटलांटिक के पर रेडियो संदेश भेजा। यह संवाद इंग्लैंड के कॉर्नवाल से कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के बीच हुआ।

यह भी जानें : 11 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1911 – भारत की राजधानी कलकत्ता (अब कोलकाता) की जगह दिल्ली को बनाया गया।
– जॉर्ज पंचम और मेरी भारत के सम्राट के रूप में भारत आए।
1915 – चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया।
1917 – फ्रेंच आल्प्स में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन के पटरी से उतरने से 543 लोगों की मौत हो गयी।
1923 – इटली में पो नदी बांध फटने से 600 लोगों मारे गए।
1924 – स्पेन की सेनाओं ने मोरक्को को छोड़ा।
1936 – चीन के नेता च्यांग काई शेक ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 13 दिसंबर का दिन

1957 – अमेरिका ने हीरे से भी सख्त बारेजोन का उत्पादन शुरू करने की घोषणा की।
1959 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्णमचारी श्रीकांत का मद्रास में जन्म हुआ।
1963 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप के देश कीनिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की और इस दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1964 – प्रसिद्ध हिंदी कवि एवं साहित्यकार मैथिलीशरण गुप्त का निधन हुआ।
1971 – भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधाओं और जेब खर्चों को रद्द कर दिया गया।
1980 – अमेरिका ने कॉपीराइट कानून में बदलाव कर उसमें कंप्यूटर प्रोग्राम को शामिल किया।
1981 – भारत के मशहूर आॅलराउंडर युवराज सिंह का जन्म हुआ। इनके नाम 40 टेस्ट में 1900 रन और 9 विकेट तथा 293 वनडे में 8329 रन और 11 विकेट दर्ज है।
1996 – भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा का जल साझा करने के लिए एक समझौता हुआ।
2000 – जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जे.एच पटेल का 71 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में निधन हुआ।