आज का इतिहास 11 दिसंबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 11 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1618 – रूस और पौलेंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1666 – हॉलेन्ड के प्रख्यात चित्रकार फ़्रेन्ज़ हेल्ज़ का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1780 – जनरल गोडार्ड ने बम्बई के बेसीन किले पर कब्जा किया।
1810 – फ़्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कवि अलफ़्रेड डोमोसे का पेरिस में जन्म हुआ।
1816 – इंडियाना अमेरिका का 19वां राज्य बना।
1845 – प्रथम आंग्ल सिख युद्ध शुरू हुआ।
1858 – बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।
1907 – आग से न्यूजीलैंड की संसद जलकर पूरी तरह से तबाह हुई।

यह भी जानें : 10 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1913
– विश्व प्रसिद्ध मोनालिसा की पेंटिंग संग्रहालय से चोरी होने के दो साल बाद बरामद की गई।
1922 – बॉलीवुड अभिनेता और ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार का पाकिस्तान के पेशावर में जन्म हुआ।
1931 – ब्रिटिश संसद ने कनाडा, आॅस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका को विधायी स्वतंत्रता दी।
1935 – देश के वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म परिश्चम बंगाल के बीरभूम में हुआ।
1937 – यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 12 दिसंबर का दिन

1941 – जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह अडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की।
1946 – राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
– यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।
1964 – संयुक्त राष्ट्र के युनिसेफ़ की स्थापना हुई। यह संगठन 150 से अधिक देशों में सक्रिय है। इसका केंद्र न्यूयार्क में है।
1967 – पश्चिम भारत में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से 170 लोगों की मौत हुई।
1969 – अफ्रीकी देश लीबिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1969 – शतरंज के बादशाह विश्वनाथ आनंद का जन्म हुआ।
1994 – रुस के दक्षिण पश्चिमी गणराज्य चेचनिया पर रुसी सेना ने आक्रमण आरंभ किया।
1997 – जापान के क्योटो में 150 देशों ने ग्लोबल वार्मिंग रोकने को कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने पर सहमति दी।
2011 – पंडित रविशंकर का निधन हुआ।