आज का इतिहास 10 दिसंबर (देश-विदेश)



आज ही के दिन यानि 10 दिसंबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1582 – फ्रांस ने ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करना शुरु किया।



1878 – भारत के अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म हुआ।
– जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापकों में से एक मुहम्मद अली जौहर का रामपुर में जन्म हुआ।
1887 – आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन के बीच बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1896 – स्वेडन के रसायनशास्त्री व नोबेल प्राइज के संस्थापक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन हुआ।
1898 – पेरिस संघि के बाद स्पेन-अमेरिकी युद्ध समाप्त हुआ।
1902 – तस्मानिया में महिलाओं को वोट देने का अधिकार प्रदान किया गया।

यह भी जानें : 09 दिसंबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1903 – पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1936 – चीन जापान के बीच हुए युद्ध में चीन की सहायता के लिए भेजे गए भारतीय चिकित्सा सहायता दल के प्रमुख थे।
– एडवर्ड अष्टम ने वॉलिस सिंप्सन से विवाह करने के लिए ब्रिटेन की राजगद्दी का त्याग किया।
1942 – डा. द्वारकानाथ कोटनिस का चीन में निधन हुआ।
1947 – सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1948 – राष्ट्र संघ आम सभा ने मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा को स्वीकार किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 11 दिसंबर का दिन

1950 – मानव अधिकार दिवस घोषित किया। इसका मकसद दुनिया भर के लोगों का ध्यान मानवाधिकार की ओर खींचना, ताकि हर देश और समुदाय में सभी को एक नजर से देखा जाए।
1960 – नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रतिबंधित अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के नेता अल्बर्ट लूथली ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद समाप्त करने की अपील की।
1961 – सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच राजनयिक संबंध समाप्त हुए।
1963 – अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1996 – दक्षिणी अफ़्रीक़ा के विख्यात संघर्षकर्ता और राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने एक नये संविघान पर हस्ताक्षर किये।
1998 – अमर्त्य सेन को कल्याणकारी अर्थशास्त्र के क्षेत्र में योगदान देने के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
2001 – भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में शुमार दादा मुनि का निधन हुआ।
2007 – क्रिस्टीना फर्नाडीज ने अर्जेटीना की पहली निर्वाचित महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।