एक नज़र में हिंदी में करेंट अफेयर्स दिसंबर 2016


सभी परीक्षाओं के लिए समान रूप से उपयोगी करेंट अफेयर्स से सम्बंधित जानकारी का अध्ययन करें। यह सभी करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर आगामी सरकारी परीक्षाओें जैसे आईएएस, पीसीएस, एसएससी, बैंक, एमबीए व अन्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।




1. जयललिता के निधन के पश्चात् किसे तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाया गया? – ओ पन्नीरसेव्लन
2. फेसबुक ने ई-वाणिज्य, खुदरा, यात्रा और वित्तीय सेवा खंडों हेतु किसे उद्योग निदेशक नियुक्त किया है? – पुलकित तिवारी
3. लाइफ लाइन एक्सप्रेस में कैंसर के इलाज के लिए कितने कोचों को जोड़ा गया हैं? – दो
4. भारत और किस देश के बीच द्विपक्षीय समुद्री युद्ध अभ्यास 'कोंकण 16' शुरू हुआ? – ब्रिटेन
5. चीन की सेना द्वारा किस सीमावर्ती क्षेत्र में सैन्य अभ्यास आरंभ किया गया? – अक्साई चिन
6. किस राज्य के उच्च न्यायालय ने गुर्जरों समेत पांच जातियों को दिया गया विशेष पिछड़ा वर्ग में आरक्षण रद्द किया? – राजस्थान उच्च न्यायालय
7. पद्मनाभस्वामी मंदिर हाल ही में चर्चा रहा, यह मंदिर किस राज्य में स्थित हैं? – केरल
8. केंद्र ने वर्ष 2018 तक कितने दिव्यांगों को कौशल विकास प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है? – पांच लाख दिव्यांगों
9. पुस्तक ‘माइग्रेंट, रिफ्यूजी एंड स्टेटलेस इन साउथ एशिया’ के लेखक कौन हैं? – पार्था घोष
10. भारतीय संविधान के जनक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का 61वां महापरिनिर्वाण दिवस है। बाबा साहब की अस्थियां किस स्थान पर रखी गई थीं?   – चैत्य भूमि
11. किस वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सांसद का 7 दिसम्बर 2016 को चेन्नई स्थित अपोलो अस्पताल में निधन हो गया? – चो रामास्वामी
12. भारत और किस देश के बीच संयुक्त नौसैनिक अभ्यास 14 से 21 दिसंबर 2016 तक आयोजित किया जाएगा? – रूस
13. किसे नेशनल गैलरी ऑफ़ मॉडर्न आर्ट का निदेशक चयनित किया गया है? – अद्वैत गड्नायक
14. किसने न्यूज़ीलैण्ड के नए प्रधानमंत्री के रूप में 12 दिसम्बर 2016 को शपथ ली? – बिल इंग्लिश
15. हाल ही में किस राज्य में एशिया का पहला साइकिल हाईवे खुला है? – उत्तर प्रदेश
16. पहली बार महिलाओं ने प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह के अंदरूनी भाग में प्रवेश किया, इसके लिए किस महिला संगठन ने अभियान चलाया? – भूमाता ब्रिगेड
17. अमेरिका में ट्रम्प सरकार ने हाल ही में किसे अपना रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया? – जेम्स मैटिस
18. कांग्रेस पार्टी के किस पूर्व सांसद और मशहूर शायर का 3 दिसम्बर 2016 को निधन हो गया? – बेकल उत्साही
19. उस एनआरआई महिला का क्या नाम है, जिसने यूके से भारत तक कार चलाकर 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया? – भारुलता
20. भारतीय उपग्रह का क्या नाम है जिसे तीन स्तरीय इमेजिंग डेटा उपलब्ध कराने हेतु सोलर पैनल पर तैनात कर दिया गया? – रिसोर्ससैट-2ए
21. किस देश में भारत-अरब पार्टनरशिप कांफ्रेस-2016 आयोजित की जाएगी? – ओमान
22. पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले अमेरिकी और विश्व के सबसे वृद्ध अंतरिक्ष यात्री का 95 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया, उनका क्या नाम है? – जॉन ग्लेन
23. पाकिस्‍तान के नये सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रमुख को उसके पद से हटा दिया, उसके स्थान पर किसको नियुक्त किया गया? – नवीद मुख्‍तार
24. ऑस्ट्रेलिया की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश किसे नियुक्त किया गया? – सुसेन किफेल
25. किसे सीबीआई निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया? – राकेश अस्थाना
26. किसे अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया? – एमेसिंग लुईखाम
27. न्यूज़ीलैण्ड के प्रधानमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने हाल में पद से त्यागपत्र दे दिया? – जॉन की
28. प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर के बाद सर्वोच्च न्यायालय में भारत का 44 वां प्रधान न्यायाधीश किसे नियुक्त किया जाएगा? – जस्टिस जगदीश सिंह खेहर
29. किसे टाइम पर्सन ऑफ़ द इयर-2016 चुना गया? – डोनाल्ड ट्रम्प
30. नव निर्वाचित अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किस व्यक्ति का आंतरिक सुरक्षा मंत्री पद हेतु चयन किया? – मरीन जनरल जॉन केली