आज का इतिहास 09 नवम्बर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 09 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1236 – मुगल शासक रुकनुद्दीन फिरोज शाह की हत्या की गई।
1270 – महान संत नामदेव का जन्म हुआ।
1580 – स्पेन की सेना आयरलैंड में घुसी।
1729 – स्पेन के सेविल नगर में इसी नाम से एक समझौता हुआ। इस समझौते में फ़्रांस वचनबद्ध हुआ है कि हर युद्ध में वह स्पेन का साथ देगा।



1794 – तत्कालीन सोवियत संघ सेना ने पोलैंड की राजधानी वारसा पर कब्जा किया।
1818 – रूस के विख्यात उपन्यासकार ईवान टोरगीनोफ़ का जन्म हुआ।
1873 – भारतीय उपमहाद्वीप के उर्दू के प्रख्यात कवि और दार्शनिक अल्लामा मोहम्मद इक़बाल का जन्म हुआ।
1799 – सरकार के विरुद्ध तख्तापलट का नेतृत्व करने के बाद नेपोलियन बोर्नापार्ट ने स्वयं को फ्रांस का तानाशाह घोषित किया।
1934 – अमेरिका के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री और विज्ञान लेखक कार्ल सागान का जन्म हुआ।
1937 – जापानी सेना ने चीन के शंघाई शहर पर कब्जा जमाया।

यह भी जानें : 08 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1948 – जूनागढ़ को भारत में मिलाया गया।
1949 – कोस्टारिका ने संविधान अंगीकार किया गया।
1953 – कम्बोडिया फ्रांस से स्वतंत्र हुआ।
1960 – पहले भारतीय वायु सेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन हुआ।
1962 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1963 – जापान की मीके कोयला खदानों में हुए विस्फोट से 458 लोग मारे गए।
1967 – अमेरिका ने केप कैनेडी, फ्लोरिडा से सैटर्न 5 रॉकेट के साथ मानवरहित अंतरिक्षयान अपोलो 4 का प्रक्षेपण किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 10 नवम्बर का दिन

1985 – अनातोली कारपोव को हराकर 22 वर्षीय गैरी कास्पारोव सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियन बने।
– ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना जब अमरीका पहुँचे तो उनका जबरदस्त स्वागत किया गया।
1989 – बर्लिन दीवार जिसने इस नगर को दो भागों में विभाजित कर रखा था 28 वर्षों बाद गिरा दी गई।
– ब्रिटेन में मृत्यु-दण्ड की सज़ा पर पूरी तरह से रोक लगाई गई।
1991 – दक्षिण अफ्रीका ने रंगभेद पर वैश्विक बायकॉट के 21 साल बाद वापसी करते हुए पहली बार कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेला। इसे भारत ने तीन विकेट से जीता।
1994 – रासायनिक तत्व डार्मस्टे​डटियम का खोज की गई।
2000 – उत्तर प्रदेश से पृथक कर उत्तराखंड को एक नया राज्य बनाया गया।
2014 – अफ्रीका के शीर्ष कारोबारी नेताओं ने इबोला से ​निपटने के लिए आपात कोष स्थापित किया।
2016 – देश में भारतीय मुद्रा 500 एवं 1000 के नोट बंद किए गए।