आज का इतिहास 08 नवम्बर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 08 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–
1661
– सिख धर्मगुरु हर राय का निधन हुआ।
1674 – इंग्लैंड के प्रख्यात लेखक जॉन मिल्टन का निधन हुआ।
1889 – मोन्टाना अमेरिका का 41वां राज्य बना।
1895 – जर्मनी के भौतिक शास्त्री के. रॉंगटन ने एक्सरे की खोज की।
1910 – अमरीकी लेखिका मारग्रेट मिशल का जॉर्जिया राज्य के एटलांटा क्षेत्र में जन्म हुआ।



1920 – प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना धनलक्ष्मी उर्फ सितारा देवी का जन्म हुआ।
1927 – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का कराची में जन्म हुआ।
1942 – अमेरिका ने अल्जीरिया और मोरक्को पर आक्रामण किया।
1945 – हांगकांग में नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत हुई।

यह भी जानें : 07 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं


1947 – जूनागढ़ के सीएम की प्रार्थना पर भारत सरकार ने जूनागढ़ को अपने ​अधिकार में लिया।
1948 – नाथूराम गोडसे ने अदालत में महात्मा गांधी की हत्या के अपराध को स्वीकार किया।
1956 – संयुक्त राष्ट्र (संरा) ने तत्कालीन सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की।
1957 – ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप समूह के समीप परमाणु परीक्षण किया।
1965 – ब्रिटेन में हत्या के लिए मृत्युदंड की सजा को समाप्त किया गया।
1967 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 09 नवम्बर का दिन

1987 – आॅस्ट्रलिया ने कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए विश्व कप क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को सात रन से हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया।
1988 – चीन में विनाशकारी भूकंप से नौ सौ लोगों की मौत हुई।
1990 – मैरी रॉबिन्सन रिपब्लिक आॅफ आयरलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गई।
1992 – जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
1998 – बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेखमुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड दिया गया।
1999 – राहुल द्रविड और सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
2008 – भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा।
2013 – फिलीपींस के हेनान प्रांत में आये विनाशकारी चक्रवाती तूफान से 6000 लोगों की मौत हो गयी।
– सोमालिया के मोगादिशू में कार बम धमाके में 11 लोगों की मौत हुई।