आज का इतिहास 06 नवम्बर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 06 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1763 – ब्रिटिश फौज ने मीरकासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।
1813 – मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1844 – स्पेन ने डोमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।
1860 – अब्राहम लिंकन अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति चुने गए।



1903 – अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
1913 महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की नीतियों के खिलाफ 'द ग्रेट मार्च' का नेतृत्व किया।
– दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया।

यह भी जानें : 05 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1917 – अमरीकी आणविक उर्जा आयोग ने ऐमविटका द्यीप में सबसे बड़े भूमिगत हाइड्रोजन बम कैनिकन का परीक्षण किया।
1923 – मुद्रा की अतिस्फीति के चलते बर्लिन में एक ब्रेड की कीमत 140 बिलियन जर्मन मार्क हो गई।
1943 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।
– द्यतीय विश्व युद्ध के दौरान सोवियत लाल सेना ने दोबारा कीव पर अधिकार किया।
1944 – हैनफोर्ड एटॉमिक फेसिलिटी में पहली बार प्लूटोनियम का उत्पादन किया गया।
1945 – पहली बार एक जेट विमान एफ आर-1 फायरबॉल एक विमानवाही पोत यूएसएस वेक आईलैंड पर उतरा।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 07 नवम्बर का दिन

1949 – यूनान में गृह युद्ध समाप्त हुआ।
1962 – राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।
1973 – नासा के अंतरिक्षयान पॉयनीयर 10 ने बृहस्पति ग्रह के चित्र लेना शुरू किया।
1985 – बॉलीबुड अभिनेता संजीव कुमार का निधन हुआ।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने डेट्रॉइन क्षेत्र को 'ऑटोमोबाइल राष्ट्रीय स्मारक क्षेत्र' घोषित किया।
1999 – ऑस्ट्रेलिया ने ब्रितानी राजतंत्र को नहीं ठुकराने का फैसला किया।
2000 – ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोडा।
2004 – रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
2013 – सीरिया के दमस्कस में आत्मघाती विस्फोट में 8 मरे और 50 घायल हुए।