आज का इतिहास 29 नवम्बर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 29 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

526 – आधुनिक सीरिया के एंटीयोक में भूकंप से करीब 2,50,000 लोग मरे।



1516 – फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने फ्रेईबर्ग के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1520 – स्पेन के नाविक फ़र्डिनंड मेजालन ने एक जल डमरु को पार किया जिसे आज उन्हीं के नाम पर मेज़ालन जल डमरु के नाम से जाना जाता है।
1643 – इटली के विख्यात संगीतकार क्लॉडियो मोंट वोर्डी का 67 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1775 – सर जेम्स जे ने अदृश्य स्याही का अविष्कार किया।
1830 – पोलैंड में रूस के शासन के खिलाफ नवंबर विद्रोह शुरु हुआ।

यह भी जानें : 28 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1870 – ब्रिटेन में आवश्यक शिक्षा लागू हुआ।
1877 – अविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन ने पहली बार अपने फोनोग्राफ का प्रदर्शन किया।
1899 – स्पेनिश फुटबाल क्लब FC बार्सिलोना का गठन हुआ।
1916 – अमेरिका ने डोमिनिकन रिपब्लिक में मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की।
1932 – सोवियत संघ और फ्रांस ने एक दूसरे पर हमला न करने की संघि की।
1943 – योगोस्लाविया में टीटो के नेतृत्व में फ़ाशिज़्म विरोधी और स्वतंत्रता प्रेमी मोर्चा बना।
1944 – अलबानिया को नाजी कब्जे से छुड़ाया गया।
1945 – यूगोस्लाविया में राजशाही का अंत कर उसे गणतंत्र घोषित किया गया।
1947 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने फिलिस्तीन को अरब और यहूदियों के बीच बांटने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
1949 – पूर्वी जर्मनी में यूरेनियम खदान में विस्फोट से 3700 लोग मरे।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 30 नवम्बर का दिन

1961 – दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन भारत आये।
1963 – कनाडा का एक जेट विमान उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस विमान दुर्घटना में सभी 118 लोग मारे गए।
1970 – हरियाणा सौ फीसदी ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य पाने वाला पहला भारतीय राज्य बना।
1977 – पाकिस्तान के बल्लेबाज यूनुस खान का जन्म हुआ। उनके नाम 111 टेस्ट मैचों में 33 शतकों के साथ 9666 रन हैं। 265 वनडे में उन्होंने 7249 रन बनाए।
1989 – तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने इस्तीफा दिया।
1993 – उद्योगपति जहांगीर रतनजी दादाभॉय टाटा का निधन हुआ।
– ब्रितानी संसद में कंज़रवेटिव पार्टी की सरकार को विपक्ष ने घेरा था क्योंकि चरमपंथी गुट आईरिश रिपब्लिकन आर्मी यानि आईआरए के साथ सरकार की बातचीत की बात सामने आई थी।