आज का इतिहास 27 नवम्बर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 27 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1001 – हिंदूशाही शासक जयपाल को आक्रमणकारी महमूद गजनी ने हराया।
1095 – पोप अर्बन द्वितीय ने पहले क्रूसेड (धर्मयुद्ध) का उपदेश दिया।



1237 – रोमन सम्राट फ्रेडरिक द्वितीय ने कोर्तेनुओवा के युद्ध में लोंबार्डियन लीग को हराया।
1795 – पहले बांग्ला नाटक का मंचन हुआ।
1807 – पुर्तगाल के शाही परिवार ने नेपोलियन की सेना के भय से लिस्बन छोड़ा।
1815 – पोलैंड साम्राज्य ने संविधान अपनाया।
1817 – जर्मनी के विख्यात इतिहासकार और अध्ययनकर्ता थियोडर मोमसेन का जन्म हुआ।
1870 – पहली बार फोटोग्राफर लैडिसलॉस वीनेक ने प्राग में गिरते उल्कापिंडों का चित्र लिया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 28 नवम्बर का दिन

1895 – अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के अनुसार नोबेल पुरस्कार की शुरुआत हुई।
1907 – भारत के प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में जन्म हुआ।
1912 – अल्बानिया ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1932 – पोलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ ने अनाक्रमण समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1940 – कराटे के महान खिलाड़ी एवं अभिनेता ब्रुस ली का जन्म हुआ।
1941 – जर्मनी और सोवियत संघ के बीच द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान टैंक लड़ाई हुई। इसमें जर्मनी की पराजय होने के बाद लड़ाई बंद हुई।

यह भी जानें : 26 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1953 – अमरीका के विख्यात ड्रामा लेखक पूजीन ओ नील का 65 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1966 – उरुग्वे ने संविधान अपनाया।
1967 – फ़्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स डी गॉल ने फिर दोहराया कि वह ब्रिटेन की सामूहिक बाज़ार की कोशिशों का विरोध करेंगे।
1971 – सोवियत रूस के 'मार्स आॅर्बिटर' द्यारा मंगल ग्रह पर उतारा गया।
1975 – गिनीज़ बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स के सह-संस्थापक रॉस मैक्विर्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
1984 – भारत में ब्रिटेन के उप-उच्चायुक्त पर्सी नॉरिस की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
1999 – हेलेन क्लार्क न्यूजीलैंड की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
2011 – प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार सुल्तान खान का निधन हुआ।
2014 – आॅस्ट्रेलिया के 25 वर्षीय बल्लेबाज फिलिप हयूज एक घरेलू मैच में हैलमेट के नीचे बाउंसर गेंद लगने से चोटिल हो गए। सर्जरी के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।