आज का इतिहास 26 नवम्बर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 26 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1477 – इटली के विख्यात नाविक सेबैस्टियन कैबो का फलोरंस नगर में जन्म हुआ।
1527 – पोप क्लीमेंस सातवें ने सम्राट कैरल पहले के साथ समझौता किया।



1688 – फ्रांस के राजा लुईस चौदहवें ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1703 – भयानक तूफान में ब्रिटिश नौसेना के करीब 1500 नौसैनिक मारे गए।
1754 – प्रसिद्ध जर्मन लेखक जॉर्ज फॉस्टर का जन्म हुआ।
1759 – विनाशकारी भूकंप में बेरूत और दमिश्क शहर तबाह हो गए, करीब 40,000 लोग मारे गए।
1855 – एडम मिसकिए विच नामक पोलैंड के कवि और लेखक का उसमानी शासन की राजधानी इस्तांबूल में निधन हुआ।

यह भी जानें : 25 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1885 – पहली बार उल्कापिंड की तस्वीर ली गयी।
1894 – जर्मनी के गणितज्ञ और भौतिकशास्त्री हेनरी रोडल्क हर्टज़ का 37 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1921 – देश के श्वेत क्रांति के जनक माने-जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्म में हुआ।
1932 – महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किये।
1948 – विश्व का पहला पोलराइड कैमरा बॉस्टन, अमेरिका में बेचा गया।
– नेशनल कैडेट कोर की स्थापना हुई।
1949 – आजाद भारत के संविधान पर संविधान सभा के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किया।
1953 – ब्रिटेन के ऊपरी सदन हाउस ऑफ़ लॉर्डस ने देश में व्यावसायिक टेलीविज़न चैनल शुरू करने के लिए लाए गए पेश किए गए प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 27 नवम्बर का दिन

1960 – भारत में पहली बार लखनऊ और कानपुर के बीच टेलीफोन की एसटीडी सेवा शुरू हुई।
1966 – फ्रांस की रेंस नदी के मुहाने पर विश्व के पहले ज्वारीय ऊर्जा संयत्र ने काम करना शुरू किया।
1967 – लिस्बन में बादल फटने से करीब 450 लोग मरे।
1974 – नेपाल में सस्पेंशन ब्रिज के ध्वस्त होने से करीब 140 लोग मारे गए।
1983 – ब्रिटेन में सबसे बड़ी डकैती हुई। हथियारबंद डकैतों ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर ढाई करोड़ पाउंड के सोने की लूट की थी।
1984 – इराक एवं अमेरिका ने कूटनीतिक संबंधों को पुन: स्थापित किया।
1990 – ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपा।
1992 – ब्रिटेन की संसद ने एक ऐतिहासिक फ़ैसले में ये तय किया कि ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ को अपनी आय पर कर देना होगा।
2008 – ताज होटल समेत मुंबई के कई स्थानों पर आतंकियों ने हमला किया। इस हमले में 164 लोग मरे।