आज का इतिहास 22 नवम्बर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 22 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1517 – सिकंदर लोधी की मृत्यु के बाद उसका पुत्र इब्राहीम लोदी दिल्ली का शासक बना।
1540 – इटली के राजनीतिज्ञ और इतिहासकार गे शोरडन का 58 वर्ष की आयु में निधन हुआ।



1675 – अंग्रेज राजा चार्ल्स द्वितीय ने संसद को स्थगित किया।
1707 – राजकुमार जोहान विलेम फ्रिसो ने फ्रीसलैंड के वायसराय के रूप में शपथ ली।
1808 – दुनिया की मशहूर ट्रेवल कंपनी थॉमस कुक एंड संस के संस्थापक थॉमस कुक का जन्म हुआ।
1830 – अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ने वाली रानी लक्ष्मीबाई की सेना की महिला शाखा दुर्गा दल की सेनापति झलकारी बाई का जन्म हुआ।
– चार्ल्स ग्रे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
1842 – अमेरिका में सेंट हेलेंस पर्वत पर ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
1877 – थॉमस एडिसन ने ग्रामोफ़ोन का आविष्कार किया। इसके लिए उन्होंने 7 वर्ष परिश्रम किया।
1899 – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, लेखक एवं उद्योगपति हरेकृष्ण मेहताब का उडीसा (अब ओडिशा) के बालासोर में जन्म हुआ।

यह भी जानें : 21 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1905 – ब्रिटिश, इतावली, रूसी, प्रांसीसी और आस्ट्रो-हंगेरियन सेनाओं ने लेसबास पर हमला किया।
1906 – अंतरराष्ट्रीय रेडियो दूरसंचार कोड को अंगीकार किया गया, आपात स्थिति के लिए एसओएस सेवा की शुरुआत हुई।
1939 – समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्‍म हुअर।
1943 – पाकिस्तान के बल्लेबाज मुश्ताक मोहम्मद का गुजरात में जन्म हुआ था। उन्होंने 15 साल 124 दिन की आयु में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया था।
– द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लेबनान स्वतंत्र हुआ।
1963 – अमेरिकी के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की टेक्सास राज्य के डैलस में एक हथियारबंद व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 23 नवम्बर का दिन

1967 – संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने फ़िलिस्तीन के बारे में प्रस्ताव 242 पारित किया।
1968 – मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
1975 – जुआन कालोर्स स्पेन के राजा बने।
1986 – ब्लेड रनर ऑस्कर पिस्टोरियस का जन्म हुआ।
1990 – ब्रितानी प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर को दूसरी बार पार्टी नेता बनने के चुनाव में कैबिनेट ने समर्थन देने से इनकार कर दिया। इस तरह थैचर को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा।
1992 – असम में बोडो उग्रवादियों द्वारा एक बस पर किये गये बम विस्फोट में 27 लोगों की मौत हुई।
1997 – डायना हेडन ने विश्व सुंदरी का खिताब जीता।
1998 – बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
2005 – जर्मनी की सीडीयू पार्टी की एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।