आज का इतिहास 15 नवम्बर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 15 नवम्बर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1630 – जर्मनी के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री युहान केपलर का 59 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उपग्रहों की चाल के बारे में केपलर क़ानून तथा मंगलग्रह द्वारा अपनी कक्षा में अंडाकर चक्कर की खोज उन्ही के अध्ययन का परिणाम है।
1830 – समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।



1884 – अफ़्रीक़ा महाद्वीप में योरोपीय देशों के लिए उपनिवशों को बॉटने के लिए जर्मनी की राजधानी बर्लिन में कॉन्फ़्रेन्स आरंभ हुई।
– नोबल पुरस्कार से सम्मानित जर्मनी के लेखक ग्रेहाई होप्टमैन का जन्म हुआ।
1901 – मिलर रीस ने विद्युुत से चलने वाले श्रवण सहायक यंत्र (हीयरिंग एड) का पेटेंट कराया।
1905 – किंग कैंप जिलेट को अमेरिकी पेटेंट कार्यालय ने सेफ्टी रेजर का पेटेंट दिया। इस तरह दुनिया के सामने पहली बार दोनों तरफ धार वाली शेविंग ब्लेड आई।
1920 – लीग आॅफ नेशनस की पहली सभा जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हुई।

यह भी जानें : 14 नवम्बर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1936 – नाजी जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1949 – महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम विनायक गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी दी गई।
1955 – पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1961 – संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।
1966 – जेमिनी 12 के मिशन की सफल समाप्ति हुई।
1971 – इंटेल ने दुनिया का पहला सिंगल चिप माइक्रोप्रोसेसर 'इंटेल 4004' लॉन्च किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 16 नवम्बर का दिन

1978 – मक्का से इंडोनेशिया ले जा रहा एक विमान श्रीलंका में हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 183 लोगों की मौत हुई।
1982 – भूदान आंदोलन का आधार आचार्य विनायक नरहरि भावे उर्फ विनोबा भावे का पुनार आश्रम में निधन हुआ।
1986 – देश की महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्म हुआ।
1989 – भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इन्होंने आखिरी टेस्ट 14 नवंबर, 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला।
– पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
– फ्रांस ने मौरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया।
2000 – झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।