आज का इतिहास 28 अक्टूबर (देश-विदेश)


आज ही के दिन यानि 28 अक्टूबर को भारत सहित विश्व इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है–

1492 – क्रिस्टोफ़र कोलम्बस ने क्यूबा के पूर्वी तट की खोज की, जिसके पश्चात स्पेन की सेनाएं इस क्षेत्र में पहुँचीं थी।
1867 – स्वामी विवेकानंद की शिष्या भगिनी निवेदिता का आयरलैंड में जन्म हुआ।



1886 – फ्रांस ने दोस्ती के प्रतीक के रूप में अमेरिका को स्टैचु ऑफ लिबर्टी भेंट किया।
1900 – जर्मन भाषाविद तथा प्राच्य विद्या विशारद फ्रेडरिक मैक्स मूलर का निधन हुआ।
1913 – जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की स्थापना हुई।

यह भी जानें : 27 अक्टूबर की भारत सहित विश्व की प्रमुख घटनाएं

1929 – अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट धराशायी हुआ। जिससे कारोबार बाजार 24 फीसदी गिर गया। इसे अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट कहा जाता है।
1940 – इटली की फ़ासीवादी सरकार के अध्यक्ष मोसोलीनी के नेतृत्व में इस देश की दो लाख की सेना ने यूनान पर आक्रमण किया।

पढ़े : भारतीय व विश्व इतिहास में 29 अक्टूबर का दिन

1944 – दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी के घटक बुलगारिया ने बिना शर्त सोवियत संघ के सामने समर्पण कर दिया।
1955 – विलियम हेनरी गेट्स III का जन्म सिएटल, वॉशिंगटन में, विलियम एच गेट्स, सीनियर और मरी मैक्‍सवेल गेट्स के यहाँ हुआ।
1962 – सोवियत संघ के नेता निकिता ख्रुश्चेव ने घोषणा की कि उनका देश अमरीका के निशाने पर सधी, क्यूबा में तैनात परमाणु मिसायलें हटा लेगा।
2005 – चेकोस्लोवाकिया देश ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।